sawan somwar

इस नवरात्रि पर्व में ट्राय करें यह फलाहारी फूड, जानें कैसे बनाएं raw banana cutlets

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (12:39 IST)
Navratri Food : नवरात्रि पर्व में अधिकतर लोग व्रत-उपवास करते हैं, ऐसे समय में व्रत के दौरान अपने खान-पान अधिक ध्यान रखना आवश्‍यक होता है। उपवास के दिनों में आपकी क्या डाइट होनी चाहिए इसका ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है।

तो इन्हीं बातों का ख्याल रखते हुए हम आपके लिए लेकर आए है यहां खास फलाहारी फूड यानी रॉ बनाना कटलेट/ कच्चे केले के कटलेट बनाने की सरल विधि-
 
सामग्री :
6 कच्चे केले (1/2 दर्जन), 250 ग्राम उबले आलू, 30 ग्राम कुट्टू का आटा, अदरक, 2-3 हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, 2 चम्मच भूना जीरा पाउडर, आधा चम्मच अमचूर पाउडर, 100 ग्राम पनीर, घी तलने के लिए, सेंधा नमक या नमक स्वादानुसार, हरा धनिया, पाव कटोरी किशमिश।
 
विधि :
कच्चे केले को उबालें, छीले और ठंडा होने के लिए रख दें। 
अब धनिया, हरी मिर्च व अदरक को बारीक काट लें। 
उबले केले और आलू का मिश्रण तैयार करके अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिला लें। 
इसमें कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, मिर्च और जीरा पाउडर मिलाएं और छोटी-छोटी गोलिया बनाकर रख लें।
अब एक दूसरे बर्तन में पनीर को लेकर किशमिश, नमक, अदरक, मिर्च और धनिया मिलाएं।
इस मिश्रण को केले के गोले में भरकर टिक्की की तरह हाथ से दबा लें। 
अब अपनी सुविधानुसार इसे नॉनस्टिक तवे पर या ड्रीप फ्राई कर गरमा-गरम कच्चे केले के कटलेट को हरी और मीठी चटनी के साथ पेश करें। 
चाहे तो ऊपर से थोड़ी-सी लाल मिर्च पाउडर, सेंधा नमक और पिसा जीरा बुरका कर फलाहारी आलू सेंव डालकर इसे अधिक टेस्टी बना सकती हैं।

ALSO READ: इस नवरात्रि में ट्राय करें राजगिरा लड्डू, कैसे बनाएं नोट करें रेसिपी

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

नाग पंचमी 2026: कब है, क्या है पूजा का शुभ मुहूर्त? जानें सही पूजन विधि

बुध का पुष्य नक्षत्र में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

बुध का कर्क राशि में प्रवेश: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानें किसकी चमकेगी किस्मत

04 August Birthday: आपको 04 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (4 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख