dharma sangrah
✕

चैत्र नवरात्रि 2025 का प्रारंभ कब होगा, घट स्थापना का क्या है मुहूर्त?

Written By WD Feature Desk
Updated: शनिवार, 29 मार्च 2025 (14:06 IST)
when is chaitra navratri 2025: होली के बाद गुड़ी पड़वा का पर्व मनाया जाता है और तभी से चैत्र नवरात्रि का 9 दिवसीय पर्व प्रारंभ होता है। चैत्र माह की नवरात्रि 30 मार्च 2025 रविवार से प्रारंभ होकर 6 अप्रैल को रामनवमी रहेगी। 7 अप्रैल को इसका समापन होगा। 4 अप्रैल को सप्तमी और 5 अप्रैल 2025 को दुर्गा अष्टमी रहेगी। कई घरों में महाष्‍टमी के दिन ही पारण हो जाता है जबकि कई घरों में महानवी को पारण होगा।
 
घटस्थापना मुहूर्त- प्रात: 06:13 से सुबह 10:22 के बीच।
घटस्थापना अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:01 से 12:50 के बीच।
 
प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ- 29 मार्च 2025 को शाम 04:27 बजे से।
प्रतिपदा तिथि समाप्त- 30 मार्च 2025 को 12:49 बजे तक।
उदयातिथि के अनुसार चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा 30 मार्च को रहेगी।
 
वर्ष में चार नवरात्रियां होती हैं उनमें से चैत्र नवरात्रि पहली नवरात्रि है। चैत्र माह हिंदू मास का प्रथम माह होता है। इन दौरान कुलदेवी की साधना का महत्व रहता है जबकि अश्विन माह में शारदीय नवरात्रि के दौरान उत्सव और आराधना का पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा 2 गुप्त नवरात्रियां होती हैं। चैत्र नवरात्रि की पूजा पाठ या अधिकांश अनुष्‍ठान शारदीय नवरात्रि की तरह ही होते हैं। शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना मुहूर्त एवं सन्धि पूजा मुहूर्त महत्वपूर्ण माना गया है जबकि चैत्र नवरात्रि में भी इन मुहूर्तों की आवश्यकता होती है। 
 
कन्या पूजन विधि :
- नवरात्रि की नवमी पर हवन के बाद कन्या पूजन का खास महत्व रहता है।
- धार्मिक मान्यता के अनुसार 2 से 10 वर्ष की आयु की कन्या कुमारी पूजा के लिए उपयुक्त होती हैं।
- सभी कन्याओं को कुश के आसान पर या लकड़ी के पाट पर बैठाकर उनके पैरों को पानी या दूध से धोएं। 
- फिर पैर धोने के बाद उनके पैरों में महावार लगाकर उनका श्रृंगार करें और फिर उनके माथे पर अक्षत, फूल और कुमकुम का तिलक लगाकर उनकी पूजा और आरती करें।
- इसके बाद सभी कन्याओं को भोजन कराएं। साथ ही एक लांगुरिया (छोटा लड़का) को खीर, पूरी, प्रसाद, हलवा, चने की सब्जी आदि खिलाएं।
- भोजन कराने के बाद उन्हें दक्षिणा दें, उन्हें रूमाल, चुनरी, फल और खिलौने देकर उनका चरण स्पर्श करके उन्हें खुशी खुशी से विदा करें।
 

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य? जानिए उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और पारण की सरल विधि

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व

छठ पूजा पर अपनों को दें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश, हर कोई कहेगा जय छठी मैया

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में सूर्य का प्रवेश, 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में मिलेगा लाभ

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

सभी देखें

14 November Birthday: आपको 14 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 14 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

हिंदू नववर्ष 2084: 7 अप्रैल 2027 से शुरू होगा 'रौद्र' संवत्सर, जानिए इस साल ग्रहों की कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा पद और क्या है पूजन विधि

Chhath Puja Katha 2026: श्मशान घाट पर मृत बालक को जीवित कर छठी मैया ने शुरू की थी यह परंपरा, पढ़ें सबसे प्रामाणिक कथा

अगला लेख