Daily Horoscope
✕

Types of Garba: कितने प्रकार का होता है गरबा? जानें गरबा करने का सही तरीका

Updated: मंगलवार, 17 अक्टूबर 2023 (09:24 IST)
types of garba style
नवरात्रि यानी नों रातों का पर्व जल्द ही आने वाला है और इस पर्व की तैयारियां भी कई लोगों ने शुरू कर दी हैं। बाज़ार में आप कई तरह के सुंदर व रंग-विरंगे गरबा ड्रेस देख सकते हैं। साथ ही कई लोग गरबा डांस प्रैक्टिस के ज़रिए इस साल गरबा प्रतियोगिता जीतने की तैयारी कर रहे हैं।

नवरात्रि का पर्व गरबा और डंडिया के बिना अधूरा है। सिर्फ गुजरात और राजस्थान नहीं बल्कि देश के लगभग हर कोने में नवरात्रि पर गरबे की धूम होती है। गरबा करते समय हम कई तरह के नए स्टेप करते हैं पर क्या आपको पता है कि गरबा कितने प्रकार का होता है? चलिए जानते हैं कि गरबा कितने प्रकार का होता है....
 
कितने प्रकार का होता है गरबा? | types of garba style
गरबा एक गुजराती लोक नृत्य है जिसे खासतौर पर नवरात्रि में किया जाता है। गरबा के लोक नृत्य कार्यक्रमों में अलग-अलग गुजराती नृत्य रूपों को शामिल किया जाता है। इन रूपों में चुटकी, ताली और घुमाव शामिल है। गुजराती भाषा के अनुसार, ताली गरबा और त्रान ताली गरबा दो प्रकार के नृत्य रूप होते हैं।

ताली गरबा का मतलब है 2 ताली गरबा और त्रान ताली गरबा का मतलब 3 ताली गरबा होता है। गरबा नंगे पैर करना अनिवार्य है और नर्तक इसे सभी प्रकार की सतहों पर करते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार नंगे पैर गरबा करने की वजह है कि यह आपको धरती माता और देवी से जोड़ता है।

गरबा की शुरुआत माता की पूजा के बाद की जाती है। शुरुआत में धीमी गति के साथ गरबा किया जाता है। फिर धीरे-धीरे इसकी गति बढाई जाती है। गरबा देखने में काफी सुंदर और मंत्रमुग्ध लगता है। साथ ही यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज भी है। इसके साथ ही गरबा में डंडिया भी शामिल होता है जिसमें एक व्यक्ति के पास डंडिया के जोड़े होते हैं। 
 
गरबे में किस तरह के गाने होते हैं?
गरबा सिर्फ लोक नृत्य नहीं है बल्कि गरबा में कई गुजराती लोक गीत भी बजाए और गाए जाते हैं। गरबा के गाने कृष्ण और गोपियों से जुड़े होते हैं। साथ ही आज के समय में कई तरह के बॉलीवुड सोंग पर भी गरबा किया जाता है। पहले के समय में गरबा के लिए गुजराती लोक गीत गाए जाते थे। साथ ही आज भी कई जगह गरबा के लिए फाल्गुनी पाठक जैसे गुजराती सिंगर को बुलाया जाता है और उनके संगीत पर गरबा खेला जाता है। 
 
गरबा में किस तरह की ड्रेस पहनी जाती है?
आज के समय में मेट्रो सिटी से लेकर छोट्टे कस्बों तक गरबा के लिए आयोजन किया जाता है। वैसे तो आज के समय में लोग अपनी पसंद के अनुसार कपड़े पहनते हैं लेकिन गरबा का असली मज़ा गुजराती ट्रेडिशनल ड्रेस में ही आता है। गरबा में घुमाव होता है इसलिए गरबे की ड्रेस में भी बहुत ज्यादा घेर होता है। इसके साथ ही गरबा की ड्रेस बेहद सुंदर और कलरफुल होती हैं जो उत्सव में रौनक डाल देती हैं। 
ALSO READ: नवरात्रि में क्यों किया जाता है गरबा, जानें इतिहास

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी 2026: 18 नवंबर को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें किस समय पूजा करने से मिलेगा अक्षय पुण्य?

Numerology Horoscope: 9 से 15 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

12 नवंबर को मंगल का सिंह राशि में महागोचर: देश-दुनिया में मचेगी हलचल, जानें क्या होंगे 5 बड़े बदलाव?

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से शुरू होगा आस्था का महापर्व, जानें पहले दिन के जरूरी नियम और क्या न करें गलती

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज 11 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 11 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Shukra Sam saptak Yog 2026: शनि-शुक्र के समसप्तक योग से 6 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन-वैभव की होगी बरसात

10 November Birthday: आपको 10 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 10 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख