• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: शिरडी , शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2013 (16:10 IST)

साईंबाबा ट्रस्ट को मिले 275 करोड़

सांईबाबा शिरडी ट्रस्ट
FILE
साईंबाबा शिरडी संस्थान ट्रस्ट को पिछले साल श्रद्धालुओं से दान के तौर पर 274.71 करोड़ रुपए मिले।

संस्थान के कार्यकारी अधिकारी किशोर मोरे ने गुरुवार को बताया कि श्रद्धालुओं ने साल 2012 में विभिन्न रूपों में दान के तौर पर 36 किलोग्राम सोना दिया। इसकी कीमत 11 करोड़ रुपए आंकी गई है।

संस्थान को पिछले कैलेंडर वर्ष में 373 किलोग्राम चांदी मिला, जबकि उसे 2011 में 440 किलोग्राम धातु मिले थे। (भाषा)