• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By WD

राहुल गांधी पर दिखा '500 करोड़' का असर..!

राहुल गांधी
RAVI BATRA
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार के दिन खूब बोले, खुलकर बोले और पूरे जोश के साथ बोले...। कांग्रेसी नेताओं ने तालियां भी पीटीं और पार्टी युवराज के समर्थन पर पुरजोर सुर में नारेबाजी भी की

दरअसल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की बैठक में राहुल गांधी का भाषण कुछ अलग हटकर था। आज उन्होंने न अपनी मम्मी को याद किया और न ही अपनी दादी को। पूरे जोश के साथ अपनी बात रखी। हालांकि कभी-कभी उसमें अतिरेक भी दिखाई दिया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वह भी रास आया। इस दौरान सोनिया और मनमोहन भी कई बार मुस्कराते हुए दिखे।

हालांकि राहुल गांधी 'बहुत खास' कुछ भी नहीं कहा, लेकिन उन्होंने जिस तरह से आक्रामक रुख अख्तियार वह देखने लायक था। उन्होंने कहा था कि हमारी सोच 3000 साल पुरानी है, जो महाभारत के समय भी थी। यह गुरुनानक की सोच थी, अकबर की सोच थी, महात्मा गांधी की सोच थी। यह सोच आपकी और मेरी भी है। ...और इस सोच को कोई मिटा नहीं सकता। जो भी इसे मिटाने की कोशिश करेगा, वह खुद मिट जाएगा...।

गुरुनानक को याद कर जहां उन्होंने सिखों की साधने की कोशिश की, वहीं अकबर के बहाने मुसलमानों पर डोरे डालने का भी उन्होंने भरपूर प्रयास किया। राहुल का आज का भाषण काफी सधा हुआ दिखा। उन्होंने प्रधानमंत्री को संबोधित करते हुए गैस सिलेंडर 9 से 12 करने की बात की और उसके कुछ देर बात ही पेट्रोलियम मंत्री ने इसका ऐलान भी कर दिया।

हालांकि राहुल गांधी ने महंगाई और भ्रष्टाचार पर कुछ नहीं बोला। उन्होंने यह तो कहा कि विपक्ष के पहले नेता गंजों को कंघा बेचते थे, जबकि आज के उन्हें हेयरकट की टिप्स दे रहे हैं।... लेकिन राहुल गांधी यह भूल गए कि संप्रग की 10 साल की महंगाई के दौरान लोग खुद ही अपने सिर का बाल नोंच चुके हैं।