• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. राष्ट्रीय
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , शुक्रवार, 15 फ़रवरी 2013 (08:07 IST)

भारत में फिनमेक्कनिका की छह कंपनियां

इतालवी कंपनी समूह
FILE
नई दिल्ली। इतालवी समूह फिनमेक्कनिका की कम से कम छह कंपनियां भारत में पंजीकृत हैं। वीवीआईपी हेलीकॉप्टर के सौदे में कथित तौर पर रिश्वत देने को लेकर फिनमेक्कनिका विवादों के केंद्र में है।

सूत्रों ने कहा कि इन छह फर्मों द्वारा कंपनी कानून का किसी तरह का उल्लंघन करने के बारे में अभी तक कोई रिपोर्ट कंपनी मामलों के मंत्रालय में नहीं आई है और ना ही कोई आरोप लगाए गए हैं।

फिनमेक्कनिका द्वारा सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों को देखें तो उसकी कम से कम छह कंपनियां भारत में पंजीकृत हैं, जहां इतालवी समूह का अप्रत्यक्ष रूप से 100 प्रतिशत निवेश है।

ये कंपनियां हैं- अगस्तावेस्टलैंड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, डब्ल्यूआईएन ब्लूवाटर सर्विसेज, फाटा हंटर इंडिया, एशिया पॉवर प्रोजेक्ट्स, एनसाल्डो एसटीएस ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स और सेलेक्स गैलिलियो इंडिया।

मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि हम (मंत्रालय) बस यू ही कंपनियों के पीछे नहीं भाग सकते। हमें पंजीकृत कंपनियों के क्रियाकलापों की तभी जांच करनी पड़ेगी जब कंपनी कानून के उल्लंघन का कोई गंभीर मामला बनता है। (भाषा)