Hanuman Chalisa

जाकिर नाइक का चैनल PeaceTV बांग्लादेश में बैन, ‍‍गिरफ्तारी के बादल मंडराए

Updated: सोमवार, 11 जुलाई 2016 (12:51 IST)
दूसरे धर्मों के खिलाफ‍ विवादित बयान देने और छद्म तौर पर आतंकवाद को समर्थन देने वाले इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के पीस टीवी चैनल पर बांग्लादेश की सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया है। भारतीय जांच एजेंसियों के निशाने पर आए जाकिर आज मक्का से भारत लौट सकते हैं।
बांग्लादेश में भारत के विवादास्पद धर्म प्रचारक जाकिर नाइक के पीस टीवी चैनल के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसके 'भड़काऊ' भाषण से प्रेरित होकर कुछ आतंकवादियों ने बांग्लादेश के एक कैफे पर हमला किया था जिसमें 20 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
 
बांग्लादेश के उद्योग मंत्री आमिर हुसैन अमू ने कहा कि मुंबई के प्रचारक के 'पीस टीवी बांग्ला' पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय कानून-व्यवस्था पर कैबिनेट समिति की विशेष बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता उन्होंने खुद की। अमू ने कहा कि बैठक में वरिष्ठ मंत्रियों और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों ने हिस्सा लिया जिसमें शुक्रवार को नमाज के दौरान भाषण की निगरानी करने का निर्णय किया गया कि क्या कोई भड़काऊ भाषण दिया गया या नहीं।
 
समझा जाता है कि नाइक के भाषण से प्रेरित होकर कुछ बांग्लादेशी आतंकवादियों ने एक जुलाई को ढाका के एक रेस्तरां में 22 लोगों को मार डाला जिसमें अधिकतर विदेशी नागरिक थे। मंत्री ने कहा कि सरकार ने देश के इमामों से अपील की है कि इस्लाम के वास्तविक विचारधारा के मुताबिक व्याख्यान दिए जाएं जिसमें आतंकवाद और चरमपंथ की निंदा की गई है। 
 
इधर, मुंबई पुलिस ने जाकिर के घर की सुरक्षा बड़ा दी है। लेकिन उस पर कोई भी कार्रवाई करने के पहले विचार विमर्श किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार के गृहमंत्रालय ने मुंबई पुलिस को उनके भाषणों की जांच के आदेश दिए हैं। सोमवार को जाकिर के भारत लौटने की अटकलों के बीच (भाषा)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

किसान कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कृषि यंत्रों के निर्माण में आत्मनिर्भर हो रहा एमपी

LIVE: नीट मामले में सड़क से संसद तक बवाल, भारी हंगामे के बाद लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले- युवाओं का भविष्य आपने बर्बाद किया, धर्मेंद्र प्रधान को हटाइए

CJP Protest : आख़िर पेपर लीक पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, किया फास्ट ट्रेक कोर्ट का ऐलान

CM योगी के नेतृत्व में गोरखपुर की बदली तस्वीर, फोरलेन सड़कें, फ्लाईओवर और रेल ओवरब्रिज से आसान हुआ सफर

अगला लेख