biodatamaker
✕

CEC राजीव कुमार को Z सिक्योरिटी, 40-45 जवान करेंगे सुरक्षा

Updated: मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (14:35 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने संभावित खतरों के मद्देनजर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को सशस्त्र कमांडो की जेड श्रेणी की वीआईपी सुरक्षा प्रदान की है। 
 
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को इस कार्य के लिए करीब 40-45 जवानों की एक टुकड़ी उपलब्ध कराने का जिम्मा सौंपा है।
 
केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तैयार की गई खतरा संबंधी धारणा रिपोर्ट में मुख्य चुनाव आयुक्त कुमार के लिए कड़ी सुरक्षा की सिफारिश की गई है। यह कदम 7 चरणों में होने जा रहे आम चुनाव की तैयारियों के बीच उठाया गया है। आम चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होगा।
 
सूत्रों ने बताया कि सशस्त्र कमांडो देश में यात्रा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त के साथ रहेंगे।
 
कुमार 1984 बैच के सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 15 मई, 2022 को 25वें मुख्य चुनाव आयुक्त का पदभार संभाला था। उन्हें 1 सितंबर, 2020 को निर्वाचन आयोग में चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया था। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख