Daily Horoscope
✕

PM मोदी से सीएम योगी आदित्यनाथ की 1 घंटे की मुलाकात, जानिए क्या हुई बात

Updated: रविवार, 3 नवंबर 2024 (23:01 IST)
Yogi Adityanaths meeting with PM Modi : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब राज्य सरकार जनवरी में होने वाले महाकुंभ और 13 नवंबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी है।
ALSO READ: झारखंड में अमित शाह ने किया UCC का वादा, CM हेमंत सोरेन बोले- नहीं लागू होने दूंगा
बैठक के एजेंडे के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। योगी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की। उत्तर प्रदेश सरकार महाकुंभ की व्यवस्था करने के लिए सभी प्रशासनिक प्रयास कर रही है। इस आयोजन में देश भर से तथा विश्व के विभिन्न भागों से लाखों श्रद्धालुओं के अलावा पर्यटकों के आने की संभावना है।
ALSO READ: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 हाथियों की मौत मामले में फील्ड डायरेक्टर समेत 2 अफसर सस्पेंड, एलिफेंट टॉस्क फोर्स का होगा गठन
वहीं, उत्तर प्रदेश में नौ विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव को भाजपा, विशेषकर मुख्यमंत्री के लिए अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि पार्टी को लोकसभा चुनाव में बड़ा झटका लगा था। लोकसभा चुनाव में राज्य में ‘इंडिया’ गठबंधन ने सत्तारूढ़ गठबंधन से ज्यादा सीट पर जीत दर्ज की थी। भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

यूक्रेन सहायता पर जर्मनी में बंटी हुई है राय

Gujarat Accident : कच्छ में तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 मासूम भी शामिल

राजस्थान में कोटा-उदयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, श्रद्धालुओं की गाड़ी ट्रक से टकराई, 9 की मौत, खाटू श्याम दर्शन कर लौट रहा था परिवार

अगला लेख