Hanuman Chalisa
✕

कठुआ में गरजे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- पाकिस्तान के हो जाएंगे 3 टुकड़े

Updated: शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024 (21:53 IST)
CM Yogi's warning to Pakistan : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद का समर्थन जारी रखता है, तो पड़ोसी मुल्क 3 टुकड़ों में बंट सकता है। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भाजपा की चुनावी रैली में पड़ोसी मुल्क को चेतावनी देते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK) पहले से ही भारत में विलय के लिए तैयार है।
 
आदित्यनाथ ने कहा, यहां तक ​​कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी भी जानते हैं कि आतंकवाद को समर्थन देने के लिए पाकिस्तान को क्या कीमत चुकानी पड़ेगी। इससे पाकिस्तान तीन हिस्सों में बंट सकता है और उसका कोई नामोनिशान नहीं बचेगा।
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं
उन्होंने कहा, पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत में विलय के लिए तैयार बैठा है। वे पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं। वे विकास, राशन, शांति और आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड चाहते हैं लेकिन यह सब केवल भारत में ही संभव है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के लोगों से भारतीय जनता पार्टी को वोट देने के लिए कहा और पार्टी को क्षेत्र में सुशासन, शांति, स्थिरता और विकास के लिए एकमात्र विकल्प बताया।
 
योगी ने पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति को रेखांकित करते हुए कहा, पाकिस्तान की स्थिति ऐसी है कि वह भीख का कटोरा लेकर घूम रहा है। यहां तक ​​कि बलूचिस्तान भी अब कह रहा है कि वे पाकिस्तान के साथ नहीं रहना चाहते क्योंकि उनके साथ विदेशियों जैसा व्यवहार किया जाता है।
<

यह 'नया भारत' है...

सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की ऐसी दुर्गति करता है कि उन्हें न 'कफन' नसीब होता है, न ही 'दो गज जमीन'... pic.twitter.com/BkFhb0RSFQ

— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 27, 2024 >
मुख्यमंत्री योगी ने आतंकवाद के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘दृढ़’ रुख को भी दोहराया और सिंधु नदी संधि का हवाला देते हुए कहा कि पानी और आतंकवाद एक साथ नहीं बह सकते। उन्होंने चेतावनी दी कि पाकिस्तान के समर्थन से भारत में आतंकवाद फैलाने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति का बुरा हश्र होगा।
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ बोले, केवल मुरली से नहीं चलेगा काम, सुदर्शन भी जरूरी है, पाकिस्तान को बताया कैंसर
योगी ने कहा, अगर कोई पाकिस्तान के समर्थन से भारत में आतंकवाद के बीज बोने की कोशिश करता है तो उसके पास न तो ढंकने के लिए कफन होगा और न ही दफनाने के लिए दो गज जमीन। उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेता जम्मू-कश्मीर के ‘शासकों’ की तरह व्यवहार करते थे और सरकारी खर्च पर विदेश यात्राएं करते थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख