ramcharitmanas

तेलंगाना : योगी आदित्यनाथ का ऐलान, सत्ता में बीजेपी आई तो करीमनगर बन जाएगा करीपुरम

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (11:02 IST)
उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि तेलंगाना में भाजपा सत्ता में आती है तो वह लोगों की भावनाओं का आदर करते हुए करीमनगर जिले का नाम करीपुरम करेगी।


तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि यदि भाजपा तेलंगाना में सत्ता में आई तो वह आपकी भावनाओं का सम्मान करेगी और करीमनगर का नाम बदलकर करीपुरम करेगी। आदित्यनाथ ने गत 2 दिसंबर को हैदराबाद में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान तेलंगाना के मतदाताओं से कहा था कि यदि वे हैदराबाद शहर को भाग्यनगर में परिवर्तित होते देखना चाहते हैं तो भाजपा की सरकार चुनें।

तेलंगाना भाजपा नेता टी राजा सिंह लोध भी पहले कई मौकों पर कह चुके हैं कि भाजपा यदि सत्ता में आई तो वह हैदराबाद और राज्य के अन्य शहरों के नाम महान लोगों के नाम पर रखेगी।

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ नीत भाजपा सरकार कई स्थानों के नाम बदल चुकी है। इसमें इलाहाबाद को प्रयागराज, फैजाबाद को अयोध्या और मुगलसराय को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन करना शामिल हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख