Daily Horoscope
✕

झारखंड में शक्‍त‍िपरीक्षण आज, क्या फ्लोर टेस्ट में पास हो पाएंगे चंपई?

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2024 (08:31 IST)
Jharkhand news: झारखंड विधानसभा में आज होने वाले विश्वास मत से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायक रविवार शाम को हैदराबाद से रांची पहुंचे। इन विधायकों ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लेने का विश्वास जताया। विधायक एक विशेष विमान से यहां बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर उतरे और उन्हें दो बसों में शहर के सर्किट हाउस ले जाया गया।

राज्य के मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि हमारे विधायक एकजुट हैं... हमारे पास 48 से 50 विधायकों का समर्थन है। झामुमो विधायक मिथिलेश ठाकुर ने भी दावा किया कि झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन विश्वास मत हासिल कर लेगा। उन्होंने दावा किया, ‘‘राज्य में भाजपा के कई विधायक भी गठबंधन के समर्थन में हैं।’’
 
जीत का भरोसा नहीं : हालांकि भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण ने कहा कि गठबंधन सरकार सोमवार को विश्वास मत हासिल नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा कि हैदराबाद में विधायकों को कड़ी निगरानी में रखा गया था, जिससे पता चलता है कि उन्हें जीत का भरोसा नहीं है।

झारखंड में चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को दो-दिवसीय विधानसभा सत्र के पहले दिन सोमवार को विश्वास मत हासिल करना है। चंपई सोरेन को 2 फरवरी को राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद की शपथ दिलाई थी। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली थी

ईडी ने सोरेन को किया था गिरफ्तार : बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धनशोधन मामले में गिरफ्तार कर लिया था। पीएमएलए (धनशोधन रोकथाम अधिनियम) से संबंधित मामलों की सुनवाई वाली एक विशेष अदालत ने हेमंत सोरेन को विश्वास मत में भाग लेने की अनुमति दे दी है। शुक्रवार को अदालत ने हेमंत सोरेन को पांच दिनों के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था।

इक्यासी-सदस्यीय झारखंड विधानसभा में ‘झामुमो-कांग्रेस-राजद’ गठबंधन के 47 विधायक हैं और इसे सीपीआईएमएल (एल) के एक विधायक का बाहर से समर्थन प्राप्त है।
Edited by navin rangiyal/ इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

सिवनी पुलिस कांड पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सख्त, ASP-SDOP समेत 6 पुलिसकर्मी निलंबित

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

अगला लेख