dharma sangrah
✕

सबके लिए टीकाकरण नहीं, Coronavirus Vaccine का उद्देश्य 'चाहत' नहीं 'जरूरत'

Updated: मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (17:52 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस के लगातार बढ़ते मामलों के बीच केन्द्र सरकार ने कहा कि देश में कोविड-19 महामारी की तीव्रता बढ़ी है। पिछली बार के मुकाबले महामारी तेजी से फैल रही है। कह सकते हैं कि हालात पिछली बार से ज्यादा खराब है। उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 26 लाख 86 हजार 49 हो गई है। 
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए लोगों की भागीदारी महत्वपूर्ण है और अगले 4 सप्ताह हमारे लिए काफी विकट हैं। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 के टीकाकरण को वैज्ञानिक तरीके से तेज करना होगा। महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल उन राज्यों में शामिल हैं, जहां अधिकतम टीकाकरण हुआ है।
 
सभी के लिए टीकाकरण के मुद्दे पर स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि बहुत से लोग पूछते हैं कि हमें सभी के लिए टीकाकरण क्यों नहीं खोल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान के दो प्रमुख उद्देश्य हैं- पहला, मौतों को रोकना और दूसरा, स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रक्षा करना। दरअसल, वैक्सीन उन लोगों को दी जा रही है, जिन्हें इसकी जरूरत है न कि जो इसे लगवाना चाहते हैं। 
<

Many people ask why shouldn't we open vaccination for all. There are two aims of such vaccination drives -- to prevent deaths & protect healthcare system. The aim is not to administer the vaccine to those who want it but to those who need it: Union Health Secy Rajesh Bhushan pic.twitter.com/FCqiW93qsG

— ANI (@ANI) April 6, 2021 >
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड-19 के दैनिक अत्यधिक मामलों और मौत के आंकड़ों के लिहाज से महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ में स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक बनी हुई है। साथ ही सर्वाधिक बुरी तरह कोरोना प्रभावित 10 जिलों में छत्तीसगढ़ का दुर्ग भी शामिल है। अन्य जिलों में महाराष्ट्र के 7, कर्नाटक का एक जिला और दिल्ली भी शामिल है। 
 
उल्लेखनीय है कि देश में लगातार 27 दिनों से नए मामलों में बढ़ोतरी के साथ ही उपचाराधीन मामलों की संख्या भी बढ़कर 7 लाख 88 हजार 223 हो गई, जो कुल मामलों का 6.21 प्रतिशत है। देश में 12 फरवरी को सबसे कम 1 लाख 35 हजार 926 उपचाराधीन मामले थे, जो उस समय के कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत था।
 
देश में 1 करोड़ 17 लाख 32 हजार 279, लोग अभी तक संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और वह अब 92.48 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.30 प्रतिशत है।
 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख