Daily Horoscope
✕

नीतीश कुमार से फिर नाराज हुए प्रशांत किशोर, क्या है नाराजगी का PM मोदी से कनेक्शन?

Updated: शनिवार, 15 जून 2024 (08:47 IST)
Prashant Kishore : राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से खासे नाराज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश ने सत्ता में बने रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पैर छुए। ALSO READ: NDA की बैठक में पैर छूने के लिए झुके नीतीश कुमार, मोदी ने पकड़ा हाथ
 
जन सुराज अभियान के तहत एक सभा को संबोधित करते हुए किशोर ने कहा कि देश ने कुछ दिन पहले देखा होगा कि मीडिया के लोग कह रहे थे कि नीतीश कुमार के हाथ में भारत सरकार की कमान है। नीतीश कुमार अगर न चाहें तो देश में सरकार नहीं बनेगी। इतनी ताकत है नीतीश कुमार के हाथ में।
 
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने इसके एवज में क्या मांगा? बिहार के बच्चों के लिए रोजगार नहीं मांगा। बिहार के जिलों में चीनी की फैक्टरियां चालू हो जाए, यह नहीं मांगा। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए, यह नहीं मांगा। बिहार के लोग सोच रहे होंगे कि तो फिर उन्होंने क्या मांगा?
 
नीतीश कुमार ने मांग रखी कि 2025 के बाद भी वह मुख्यमंत्री बने रहें और इसके लिए भाजपा भी समर्थन कर दे। बिहार के सभी लोगों की इज्जत उन्होंने बेच दी।
 
किशोर ने नीतीश पर अपना प्रहार जारी रखते हुए कहा कि 13 करोड़ लोगों के जो नेता हैं, हम लोगों का अभिमान हैं, सम्मान हैं, वह पूरे देश के सामने झुक कर मुख्यमंत्री बने रहने के लिए पैर छू रहे हैं।
 
जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके किशोर पिछले सप्ताह नई दिल्ली में राजग की एक बैठक में मोदी को राजग का नेता घोषित किए जाने के बाद नीतीश द्वारा किए गए व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो क्लिप की ओर इशारा कर रहे थे।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

झुंझुनू में दिल दहला देने वाला हादसा; सड़क निर्माण के दौरान करंट की चपेट में आए मजदूर, 8 की दर्दनाक मौत

देवास में शराब तस्करों के हाथों जान गंवाने वाले टीआई के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता, पत्नी को SI के पद पर मिलेगी नौकरी

माफिया के आगे बेबस खाकी, कानून का राज या गुंडाराज?

आग का गोला बना प्राइवेट जेट, रिहायशी इलाके में क्रैश होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत

भगवान राम और बांके बिहारी पर दिए बयान से घिरे धीरेंद्र शास्त्री, मिर्ची बाबा का तीखा हमला; जानें पूरा मामला

अगला लेख