suvichar
✕

लोकसभा में ऐसा क्या बोल गए राहुल गांधी कि खड़े हो गए मोदी

Updated: सोमवार, 1 जुलाई 2024 (16:31 IST)
Rahul Gandhi speech in loksabha : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण के दौरान विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कई बार नियम तोड़ते हुए लोकतंत्र के मंदिर में भाजपा पर कई हमले किए। राहुल के करारे हमलों से सत्ता पक्ष हैरान रह गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई मंत्री राहुल के भाषण के बीच खड़े हुए।
 
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा हिंसा और नफरत फैला रही है तथा पिछले 10 वर्षों से संविधान और भारत की अवधारणा पर सुनियोजित ढंग से हमला किया जा रहा है। विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। देश ने मिलकर संविधान की रक्षा की है। अच्छा लग रहा है कि भाजपा के लोग अब संविधान संविधान बोल रहे हैं।
 
कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं भाजपा और आरएसएस को बताना चाहता हूं कि हमने किन विचारों का उपयोग भारत की अवधारणा की रक्षा करने के लिए किया है। उन्होंने सदन में भगवान शंकर का चित्र दिखाया और कहा कि शिवजी कहते हैं कि डरो मत, डराओ मत। यह कहकर उन्होंने अपना त्रिशूल जमीन में गाड़ दिया।
 
उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा... नफरत-नफरत-नफरत... आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है सच का साथ देना चाहिए।

इस पर प्रधानमंत्री मोदी अचानक खड़े हो गए। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना ये बहुत गंभीर विषय है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और भाजपा पूरा हिंदू समाज नहीं है।
 
लोकसभा में राहुल के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रियंका ने कहा कि भाई हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकता। उसने सदन में भाजपा के बारे में बोला है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख