dharma sangrah
✕

Tuberculosis: क्‍यों नहीं हो रहा टीबी की दवाओं का असर, क्‍या है वजह?

Updated: बुधवार, 11 सितम्बर 2024 (15:04 IST)
Why are TB medicines not working: भारत में ट्यूबरक्यूलोसिस यानी टीबी कभी एक जानलेवा बीमारी थी। हालांकि अब पहले की तुलना में टीबी के मामलों में कमी आई है।

अगर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों की माने तो पिछले 8 सालों में इस बीमारी के मरीजों में 13 फीसदी तक की गिरावट आई है, लेकिन अभी भी देश में टीबी मरीजों की संख्या में उतनी कमी नहीं आई है, जिससे इस बीमारी को अगले कुछ सालों में खत्म किया जा सके। इस बीच एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें कहा गया है कि टीवी के इलाज में इस्‍तेमाल होने वाली कुछ दवाएं मरीजों पर असर नहीं कर रही हैं। यह रिसर्च दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के विशेषज्ञों ने टीबी पर एक रिसर्च की है।

खुद को जिंदा रखता है टीबी का बैक्टीरिया : बता दें कि मेडिकल की भाषा में इस समस्या को मल्टी ड्रग रेज़िस्टेंट टीबी कहते हैं। इसका मतलब यह होता है कि टीबी के बैक्टीरिया पर इस बीमारी की कुछ दवाएं असर नहीं कर रही हैं। ऐसा होने का कारण यह है कि दवाओं के खिलाफ टीबी का बैक्टीरिया खुद को जिंदा रखता है और उस पर दवाओं का असर नहीं होने देता है। इस तरह की टीबी में इलाज चलने के बाद भी मरीज को आराम नहीं मिलता है। ऐसे में डॉक्टरों को दवाओं को बदलना पड़ता है।

क्यों नहीं हो रहा दवाओं का असर : ड्रग रेजिस्टेट टीबी के कई कारण है। टीबी रोग के लिए उपचार का पूरा कोर्स कई मरीज पूरा नहीं करते हैं। उनको लगता है कि अब आराम लग गया है तो दवा छोड़ दें। इस वजह से टीबी के सभी बैक्टीरिया शरीर से खत्म नहीं हो पाते हैं और उनकी क्षमता बढ़ती रहती है। कुछ मामलों में स्वास्थ्य कर्मचारी भी सही दवा नहीं लिखते हैं। बीमारी के हिसाब से दवा नहीं लिखी जाती है। दवा के फ़ॉर्मूलेशन का इस्तेमाल ठीक नहीं हो पाता है। इस वजह से बीमारी पर दवाएं असर नहीं करती हैं। ऐसे में मरीज को ड्रग रेजिस्टेट टीबी हो जाती है। कुछ मामलों में एक्स्ट्रीम रेसिस्टेंट टीबी भी हो जाती है। इसमें टीबी का बैक्टीरिया इतना मज़बूत हो जाता है कि उसे खत्म करने में कोई भी दवा काम नहीं करती।

इलाज के लिए नई दवाएं : केंद्र सरकार ने मल्टी ड्रग रेजिस्टेंट टीबी के इलाज के लिए नई दवाओं को मंजूरी दी है। इसमें टीबी के इलाज में यूज होने वाली दवा बेडाक्विलाइन और लाइनजोलिड के साथ प्रोटोमानिड मेडिसन को भी शामिल किया गया है। यह दवाएं 6 महीने में ही टीबी को कंट्रोल कर सकती हैं। इन दवाओं से उन मरीजों के ट्रीटमेंट में भी फायदा मिल सकता है जिन पर टीबी की दूसरी दवाएं असर नहीं कर रही है यानी जिन मरीजों को मल्टी ड्रग रजिस्टेंट टीबी हो गई है।

2025: टीबी खत्म करने का लक्ष्य: WHO की रिपोर्ट बताती हैं कि साल 2021 में दुनियाभर में टीबी के करीब 1.25 करोड़ केस आए थे। इनमें से 27 फीसदी मरीज अकेले भारत से थे। हालांकि देश में बीते कुछ सालों से टीबी के मरीज कम हो रहे हैं, लेकिन फिर भी आंकड़ा उतना नहीं घटा है, जिससे साल 2025 तक इस बीमारी को खत्म किया जा सके।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

LIVE: जिनपिंग से मिले ट्रंप और पुतिन

कहां है चक्रवात अकवान, क्या है इसकी रफ्तार, आंध्र तट से कब टकराएगा?

चुनाव का बहिष्कार नहीं, खामियां उजागर करना ही रणनीति, शिकागो विश्वविद्यालय में बोले राहुल गांधी

अगला लेख