Daily Horoscope
✕

थोक मुद्रास्फीति घटकर 2.6 प्रतिशत पर

Updated: सोमवार, 16 अक्टूबर 2017 (17:06 IST)
नई दिल्ली। थोक मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 2.6% पर आ गई है। सब्जियों की अगुवाई  में खाद्य वस्तुओं के दाम घटने से मुद्रास्फीति नीचे आई है। थोक मूल्य सूचकांक आधारित  मुद्रास्फीति अगस्त 2017 में 4 महीने के उच्चस्तर 3.24% पर पहुंच गई थी। सितंबर  2016 में यह 1.36% पर थी।
 
सोमवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार सितंबर में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति  घटकर 2.04% पर आ गई है, जबकि अगस्त में यह वार्षिक आधार पर 5.75% पर थी।  माह के दौरान सब्जियों की मुद्रास्फीति नरम पड़कर 15.48% पर आ गई, जबकि इससे  पिछले महीने यह 44.91% के उच्चस्तर पर थी।
 
हालांकि प्याज के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। सितंबर में प्याज की महंगाई दर 79.78%  के स्तर पर थी। इसी तरह अंडा, मीट और मछलियों की मुद्रास्फीति 5.47% रही। इसी  तरह विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति अगस्त के 2.45% से बढ़कर सितंबर में 2.72% हो  गई। 
 
ईंधन और बिजली खंड की मुद्रास्फीति नरम पड़कर 9.01% पर आ गई, जो अगस्त में  9.99% थी। ईंधन कीमतें लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। वैश्विक स्तर पर कीमतों की  वजह से पेट्रोल और डीजल के दाम ऊंचे स्तर पर हैं, वहीं कमजोर घरेलू उत्पादन की वजह  से बिजली के दाम बढ़े हैं।
 
वहीं दलहन के दाम सितंबर में 24.26% नीचे आए। आलू की कीमतों में 46.52% तथा  गेहूं में 1.71% की गिरावट आई। जुलाई की थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति का  शुरुआती अनुमान 1.88% था और यह इसी स्तर पर कायम है। बीते सप्ताह जारी आंकड़ों  के अनुसार सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति 3.28% रही। अगस्त में भी यह इसी स्तर पर थी।  इसके अलावा अगस्त महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 9 महीने के उच्चस्तर  4.3% पर पहुंच गई। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

अगला लेख