ramcharitmanas
✕

कौन हैं केके मोहम्मद, जिन्होंने कहा था- अयोध्या में मंदिर होने के सबूत

Updated: शनिवार, 9 नवंबर 2019 (14:13 IST)
आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) केके मोहम्मद ने किसी समय दावा किया था कि जहां बाबरी मस्जिद बनाई गई थी, वहां पहले बड़ा मंदिर था। उनके मुताबिक अयोध्या में खुदाई के दौरान देवी-देवताओं की मूर्तियां तो नहीं मिलीं लेकिन अष्ट मंगल चिह्न मिले, जो कि मंदिरों में ही पाए जाते हैं।

मोहम्मद नॉर्थ एएसआई के आंचलिक निदेशक रह चुके हैं और 1976-77 में मंदिर-मस्जिद मामले में हुई जांच के समय वे टीम का हिस्सा थे। मोहम्मद ने कहा था कि स्तंभों के ऊपर जो नक्काशियां मिली थीं उनका इस्लामिक शैली से दूर-दूर तक रिश्ता नहीं था।

मोहम्मद कई मौकों पर अपनी इन बातों को दोहरा चुके हैं। उनके मुताबिक अयोध्या की विवादित मस्जिद के 12 स्तंभ ऐसे थे जो कि मंदिर के अवशेष थे। उनके मुताबिक 12वीं और 13वीं शताब्दी के अधिकतर हिन्दू मंदिरों के स्तंभों में आधार पूर्ण कलश जैसा होता था। इसे अष्ट मंगल चिह्न के रूप में जाना जाता है, इस चिह्न का इस्लामिक शैली से कोई भी लेना-देना नहीं है।

उल्लेखनीय है कि कोर्ट ने भी अपने फैसले में माना कि जहां विवादित ढांचा (बाबरी मस्जिद) खड़ा गया था, वह खाली जमीन नहीं थी। अदालत ने सीता रसोई, सिंहद्वार और वेदी की भी बात कहीं। अदालत ने एएसआई के साक्ष्यों के हवाले से ही कहा था कि खुदाई में मिली चीजें इस्लामिक शैली की नहीं हैं।

क्या कहा मोहम्मद ने : एएसआई के पूर्व अधिकारी केके मोहम्मद ने कहा कि अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला ठीक वैसे ही है जैसा हम चाहते थे। उन्होंने कहा कि अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर निष्कर्ष निकाला है कि वहां बड़ा मंदिर था। अब हमें फिर से वहां एक भव्य मंदिर बनाना चाहिए। 

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख