dharma sangrah
✕

कौन है जेल से 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया फलाहारी बाबा, क्‍या था मामला?

Updated: शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (12:30 IST)
Who is falahari Baba : एक 21 साल की लड़की द्वारा रेप का आरोप लगाने के बाद सलाखों के पीछे पहुंचे फलाहारी बाबा को 20 दिन की पैरोल मिली है। जेल से बाहर आते ही बाबा एकांतवास में चले गए हैं। उनके करीबियों का कहना है कि फिलहाल वे किसी से मिलना नहीं चाहते और न ही बात करना चाहते हैं।
जानते हैं कि आखिर कौन है ये फलाहारी बाबा, कहां रहते हैं  और क्‍या था पूरा मामला जिसकी वजह से पहुंचे थे जेल की सलाखों के पीछे।

क्‍या था फलाहारी बाबा के खिलाफ मामला : बता दें कि फलाहारी बाबा के खिलाफ 11 सितंबर 2017 को छत्तीसगढ़ की बिलासपुर की रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया था। इस पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद पीड़िता का मेडिकल करवाकर और 164 के बयान दर्ज कर उसकी रिपोर्ट तैयार करके अलवर पुलिस को भेज दी थी।

8 महीने चली सुनवाई : बाबा के खिलाफ इस मामले की सुनवाई करीब 8 महीने तक चली। अलवर के अरावली विहार थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया था। इस केस में 9 मार्च 2018 को दुष्कर्म पीड़िता के बयान दर्ज हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर 84 दिन बाद 15 दिसंबर 2017 को बाबा के खिलाफ कोर्ट में 40 पन्नों की चार्जशीट फाइल की थी। जिसके बाद करीब 8 महीने तक इस मामले की सुनवाई चली।

उम्र कैद की सजा : बता दें कि सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के बयान के आधार पर 26 सितम्बर 2018 को एडीजे कोर्ट ने फलहारी बाबा को दोषी करार देते हुए उम्र कैद की सजा सुनाई थी। तब से फलहारी बाबा अलवर के सेंट्रल जेल में बंद हैं। फलाहारी महाराज के शिष्य महाराज सुदर्शन आचार्य ने बताया कि वह 40 साल से फल पर जीवित हैं। अब भी वह फल और दूध लेते हैं। जेल में गंगाजल पीते थे। उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

मौन धारण किया : अब फलाहारी बाबा को हाई कोर्ट से 20 दिन की पैरोल मिल गई है। बाबा के आश्रम के महाराज सुदर्शनाचार्य ने कहा वो किसी से मिलना व बात करना नहीं चाहते हैं। जब से वो जेल गए हैं तब से अभी तक वो मौन हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने किसी से कोई बात नहीं की और सीधे एकांतवास में चले गए। उन्होंने कहा कि वह अकेले शांत रहना चाहते हैं।
Edited by: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख