sundarkand

गृहमंत्री अमित शाह को गुस्सा कब आता है ...

Updated: सोमवार, 4 अप्रैल 2022 (18:11 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की एक टिप्पणी पर कहा कि वह कभी किसी को नहीं डांटते और न ही गुस्सा होते हैं, लेकिन कश्मीर का सवाल आता है तो गुस्सा आ जाता है।
 
सदन में ‘दंड प्रक्रिया (शिनाख्त) विधेयक, 2022’ को चर्चा एवं पारित करने के लिए रखते हुए शाह ने कहा कि सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक ‘मॉडल कारागार मैनुअल’ बना रही है, जिसे राज्यों को भेजा जाएगा।
 
जब तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा कि इस तरह के किसी मैनुअल का मसौदा उन्होंने नहीं देखा है तो शाह ने कहा, ‘नहीं देख्रेंगे, क्योंकि आप सरकार में नहीं हैं। सरकार अभी बना रही है। आप सरकार में होते तो जरूर देखते। मैं आपको अग्रिम रूप से आश्वस्त करने के लिए यह बात कह रहा हूं।’
 
इस पर सदन में तृणमूल कांग्रेस के नेता सुदीप बंदोपाध्याय कहते सुने गए कि ‘आप जब दादा (सौगत राय) को बोलते हैं तो डांटकर बोलते हैं’। इसके जवाब में शाह ने मुस्कराते हुए कहा, ‘नहीं, नहीं....मैं कभी किसी को नहीं डांटता हूं। मेरी आवाज जरा ऊंची हैं। यह मेरा ‘मैन्यूफेक्चरिंग डिफेक्ट' है।’
 
उन्होंने कहा कि न मैं कभी किसी को डांटता हूं और न कभी गुस्सा होता हूं। कश्मीर का सवाल आ जाता है तो (गुस्सा) हो जाता हूं, बाकी नहीं होता। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य हंस पड़े।
 

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

H-1B वीजा पर US का नया प्लान, भारत पर क्या होगा असर?

Onion Price Hike : प्याज महंगा होते ही सरकार का बड़ा एक्शन, इन 5 शहरों में 35 रुपए किलो मिलेगा

6 का वादा, अब सिर्फ 3 सिलेंडर, तमिलनाडु में LPG सिलेंडर योजना पर सियासी घमासान, BJP ने विजय सरकार पर साधा निशाना

Manipur Violence : मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, सेनापति में 2 गुटों के बीच गोलीबारी, CRPF जवान घायल, कई घरों में आगजनी

राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, ड्यूटी आदेश मिलते ही कर्मचारी ने दिया इस्तीफा, कर्मचारियों में क्यों फैला खौफ?

अगला लेख