Hanuman Chalisa
✕

किसानों के लिए खुशखबर! महंगा हो सकता है गेहूं का आयात...

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (14:45 IST)
नई दिल्ली। गेहूं की अच्छी फसल होने की संभावनाओं के बीच सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह गेहूं पर मौजूदा आयात शुल्क को 10 प्रतिशत तक बढ़ाने के बारे में विचार कर सकती है।
 
राज्यसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान कृषिमंत्री राधामोहन सिंह ने पूरक प्रश्नों के जवाब में बताया कि राजग सरकार ने देश में पहली बार गेहूं के आयात पर शुल्क लगाया था तथा इसे 10 प्रतिशत रखा गया था और बीच में गेहूं की कीमतें बढ़ने के कारण इसके आयात शुल्क को घटाकर शून्य प्रतिशत कर दिया गया था किंतु बाजार की स्थिति को देख कर फिर से 10 प्रतिशत आयात शुल्क लगा दिया गया।
 
विभिन्न दलों के सदस्यों द्वारा कृषिमंत्री से प्रश्न पूछने के दौरान किसानों को अच्छा मूल्य दिलाने के लिए गेहूं पर आयात शुल्क बढ़ाने की मांग पर सिंह ने कहा कि सरकार गेहूं के आयात शुल्क को मौजूदा 10 प्रतिशत से और अधिक बढ़ाने पर विचार कर सकती है।
 
उन्होंने कहा कि सरकार ने 28 मार्च 2017 से गेहूं पर आयात शुल्क को शून्य से बढ़ाकर 10 प्रतिशत कर दिया था। देश में इस बार दालों के अच्छे उत्पादन को देखते हुए दालों के आयात पर शुल्क लगाने के बारे में उन्होंने कहा कि तूर की दाल पर आयात शुल्क बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार 6 राज्यों से तूर एवं अन्य दालों की खरीद कर रही है।
 
जदयू के हरिवंश द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य केवल 22 जिंसों पर दिया जाता है। अन्य जिन्सों के मामले में बाजार हस्तक्षेप से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सरकार किसानों को राहत देती है।
 
सिंह ने स्पष्ट किया कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य ही एकमात्र माध्यम नहीं है। इसके लिए आवश्यक है कि हर खेत तक सिंचाई सुविधा पहुंचाई जाए ताकि किसानों को समय रहते अन्य सुविधाएं दी जाएं। सरकार इन सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। (भाषा)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख