ramcharitmanas
✕

जियो ग्राहकों को बड़ा झटका, चौतरफा मायूसी...

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (14:41 IST)
रिलायंस जियो के उन ग्राहकों को बड़ा झटका लगा है, जिन्होंने 99 रुपए देकर जियो की प्राइम मेंबरशिप ली थी। दरअसल, जिन ग्राहकों ने जियो की प्राइम मेंबरशिप तो ले ली थी, लेकिन 303 रुपए का रिचार्ज नहीं करवाया था। 
 
ट्राई के आदेश के बाद अब ग्राहक प्लान तो ले सकेंगे, लेकिन उन्हें ऑफर का फायदा नहीं मिलेगा। जियो की साइट पर अब यह प्लान ऑनलाइन भी उपलब्ध नहीं है। इससे पहले कंपनी ने अखबारों में बड़े-बड़े विज्ञापन देकर ग्राहकों को ऑफर के बारे में जानकारी दी थी। विज्ञापन के मुताबिक 99 रुपए की प्राइम मेंबरशिप लेने वाले ग्राहक 15 अप्रैल तक 303 का रिचार्ज कराकर इस ऑफर का फायदा उठा सकते थे, लेकिन ट्राई के आदेश के बाद इसे तत्काल प्रभाव से खत्म कर दिया गया है। 
 
इस फैसले के बाद वे सभी ग्राहक निराश हैं, जिन्होंने 303 रुपए का प्लान ट्राई के आदेश से पहले नहीं लिया है। अब 303 के रिचार्ज पर वे केवल 28 दिन की वैधता ही प्राप्त कर सकते हैं।
 
क्या कहा जियो ने :  जियो के मुताबिक भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने उसे यह ऑफर वापस लेने की सलाह दी है जिसे उसने मान लिया है। उसने कहा है कि सुविधा के अनुसार जितनी जल्दी संभव होगा वह 'समर सरप्राइज' ऑफर वापस ले लेगी और इससे पहले इसके लिए मेंबर बन चुके ग्राहकों को इसका लाभ मिलता रहेगा। हालांकि यह प्लान तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया गया है। 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख