suvichar

व्हाट्‍सऐप, फेसबुक और इंस्टाग्राम हुए डाउन, ट्रेंड हुआ सर्वर डाउन, ट्‍विटर पर टूटे यूजर्स

Updated: सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (22:32 IST)
नई दिल्ली। व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक भारत डाउन होने के कारण भारत समेत दुनिया में इनके यूजर्स परेशान हो गए। बहुत देर तक लोग समझ ही नहीं पाए कि ऐसा क्यों हो रहा है। इस दौरान कई लोग अपनी नेट कनेक्टिविटी चेक करते देखे गए, लेकिन जब हकीकत का पता चला तो उन्हें समझ में आया समस्या उनकी नहीं बल्कि कंपनी सर्वर से ही है।
 
ऐसे में भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक के डाउन होने से यूजर्स को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वेबसाइट मॉनिटरिंग सर्विस डाउनडिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक घंटे में तीनों सेवाएं बंद हैं। इसके साथ ही ट्‍विटर पर #serverdown ट्रेंड करने लगा। 10 हजार से ज्यादा लोगों ने इस ट्रेंड पर ‍ट्‍वीट कर दिए। 
 
इस मामले में फेसबुक ने ट्वीट करते हुए कहा कि कुछ लोगों को हमारे ऐप्स और उत्पादों के उपयोग में समस्या आ रही है। हम स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य करने की दिशा में काम कर रहे हैं। असुविधा के लिए यूजर्स से क्षमा चाहते हैं। 
 
लोगों ने बड़े ही मनोरंजक ट्‍वीट किए। श्रीनिधि होला ने लिखा- हर अपने फोन को रिस्टार्ट कर रहा है। एक अन्य ने लिखा- मैं अपनी गर्लफ्रेंड के रिप्लाई का इंतजार कर रहा था, जबकि सर्वर ही डाउन है। 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

'नसबंदी में 40 लाख खर्च, फिर मेरे 6 बच्चे कैसे हो गए?' जनसुनवाई में 'डॉगी भाई' की अनोखी शिकायत, खंडवा नगर निगम पर सवाल

सर्जियो गोर के J&K दौरे से भड़का Pakistan, 'जम्मू-कश्मीर भारत का हिस्सा' वाले बयान पर अमेरिकी राजदूत तलब

वंदे मातरम् पर कांग्रेस का बड़ा फैसला, 1937 के प्रस्ताव पर कायम, पार्टी कार्यक्रमों में गाए जाएंगे सिर्फ पहले दो अंतरे

प्रमुख सीईओज के साथ राउंड टेबल मीटिंग में बोले सीएम योगी- यूपी में निवेश करें, हर स्तर पर मिलेगा पूरा सहयोग

140 साल पुराना पारीछा बांध बना विश्व धरोहर, फ्रांस में आयोजित समारोह में मिलेगा सम्मान

अगला लेख