Bhai Dooj
✕

खुशखबर! कंपनियों के लिए विशेष टूल लाएगी व्हाट्सएप

Updated: बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (07:50 IST)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया एप व्हाट्सएप छोटी कंपनियों व कारोबारियों के लिए विशेष नए टूल पर काम कर रही है जिसके जरिए वे अपने ग्राहकों से आसानी से संवाद व संपर्क कर सकेंगे।
 
व्हाट्सएप ने एक बयान में कहा है कि वह नए टूल का परीक्षण कर रही है। भारत में इन्हें 1एमजी व बुकमायशो के जरिए जांचा परखा जा रहा है।
 
कंपनी ने एक ब्लाग में लिखा है कि वह ​छोटी कंपनियों के लिए एक नि:शुल्क व्हाटसएप बिजनेस एप पर काम कर रही है। इसके साथ ही बैंकों, विमानन कंपनियों जैसी बड़े ग्राहक आधार वाली कंपनियों के लिए एक अलग समाधान पर काम किया जा रहा है।
 
कंपनियां इन समाधानों का इस्तेमाल अपने ग्राहकों को उड़ानों के समय या सामान पहुंचने की सूचना सहित अन्य सूचनाएं आदि देने में कर सकेंगी। उल्लेखनीय है कि भारत में 20 करोड़ से अधिक लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं। (भाषा) 

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य छटा, 21 आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा; रामकथा पार्क से राम की पैड़ी तक दिखेगी त्रेतायुग की झलक

लॉरेंस बिश्नोई गैंग को बड़ा झटका: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में जोरदार धमाका: खिड़कियों के कांच टूटे, एक डिलीवरी बॉय घायल

अगला लेख