ganesh chaturthi
✕

आर्टिकल 35-ए पर सु‍नवाई से पहले अलगाववादी नेता हिरासत में, जानिए क्या है आर्टिकल 35-ए, क्यों मचा है बवाल...

Updated: शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (22:38 IST)
सुप्रीम कोर्ट में संविधान के अनुच्छेद 35-ए पर सुनवाई से पहले सरकार ने अलगाववादियों के खिलाफ व्यापक कार्रवाई की और 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों में मुख्य रूप से जमात-ए-इस्लामी जम्मू एंड कश्मीर के प्रमुख अब्दुल हमीद फैयाज सहित इसके सदस्य शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट में 26 फरवरी को आर्टिकल 35-ए पर सुनवाई होने की संभावना है। इसके तहत जम्मू-कश्मीर के निवासियों को विशेष अधिकार मिले हुए हैं।
 
आर्टिकल 35-ए को भेदभावपूर्ण बताते हुए दिल्ली के एनजीओ 'वी द सिटीजन' ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। जानिए क्या है आर्टिकल 35-ए और क्यों मचा है इस पर बवाल?
 
अनुच्छेद 35 ए भारतीय संविधान के तहत जम्मू-कश्मीर की विधानसभा को स्थायी नागरिक की परिभाषा तय करने का अधिकार देता है। इसे 14 मई 1954 को संविधान में जगह दी गई थी। अनुच्छेद 35-ए अनुच्छेद 370 का हिस्सा है। इसके तहत राज्य सरकार तय कर सकती है कि देश के अन्य इलाकों से आए लोगों को जम्मू-कश्मीर में क्या अधिकार दिए जाएं? इसी धारा के तहत अन्य राज्यों के नागरिक जम्मू-कश्मीर में संपत्ति भी नहीं खरीद सकते हैं। यहां तक कि जम्मू-कश्मीर की कोई लड़की यदि किसी अन्य राज्य के लड़के से शादी करती है तो उसके भी राज्य अधिकार खत्म हो जाते हैं। उसके बच्चों को भी भविष्य में जम्मू-कश्मीर में अधिकार नहीं दिए जाएंगे।
 
अनुच्छेद 35-ए को हटाने की मांग की जा रही है। इस धारा को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि इसके कारण लोगों के मूल अधिकार छीने जा रहे हैं। कहा गया है कि विभाजन के समय पाकिस्तान से आए लाखों शरणार्थी हैं, जो जम्मू-कश्मीर में बसे लेकिन उन्हें इस अनुच्छेद के कारण स्थायी निवासी घोषित नहीं किया गया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख