Hanuman Chalisa

अरूणाचल के बाद बिहार में भी भाजपा का वार, क्या होगा नीतीश का जवाब...

रविवार, 27 दिसंबर 2020 (09:57 IST)
पटना। अरुणाचल प्रदेश में भाजपा के 6 विधायक तोड़ने के बाद वरिष्‍ठ भाजपा नेता संजय पासवान ने नीतीश कुमार से गृह मंत्रालय छोड़ने की मांग कर जदयू को बड़ा झटका दिया है। ऐसे में सभी की नजरें इस बात पर टिकी हुई है कि बिहार की राजनीति के धुरंधर खिलाड़ी माने जाने वाले नीतीश का भाजपा को क्या जवाब होगा।
 
अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए उनसे गृह विभाग को किसी और को सौंपने की मांग की है।

बहरहाल संजय पासवान का बयान भाजपा और जदयू के बीच दुरिया और बढ़ा सकता है। नीतीश ने आज राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इसमें पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। 
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में 6 जदयू विधायकों को तोड़कर भाजपा ने अपनी सहयोगी को बड़ा झटका दिया था।  इस पर जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा था कि इस राजनीतिक घटनाक्रम से गठबंधन धर्म आहत हुआ है। हालांकि इससे बिहार में जेडीयू-बीजेपी गठबंधन को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
 
भाजपा ने इस पर सफाई देते हुए कहा था कि अरुणाचल प्रदेश में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता वाली जदयू के विधायकों को 'अपने पाले' में नहीं किया था। साथ ही कहा कि असंतुष्ट विधायकों ने अपनी इच्छा से अपना पक्ष बदला है।
 
बिहार की उपमुख्यमंत्री और भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेणु देवी ने नीतीश कुमार को सत्तारूढ़ गठबंधन का 'अभिभावक' करार दिया और विश्वास जताया कि पूर्वोत्तर राज्य के घटनाक्रम का बिहार में कोई प्रभाव नहीं होगा।

Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

TMC पर लड़ाई हुई तेज, ऋतब्रत बनर्जी का बड़ा दावा, बोले- हम हैं असली टीएमसी, कोर्ट का दिखाया आदेश

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अमेरिका में Google की भारतीय मूल की पूर्व कार्यकारी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

CM यादव मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

अगला लेख