sundarkand
✕

क्‍या है ट्व‍िटर ट्रेंड्स और कैसे होते हैं सेट, जानिए क्‍या है ट्व‍िटर की गाइडलाइंस?

Updated: शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (15:30 IST)
आए दिन ट्वि‍टर पर कई तरह के ट्रेंड्स चलते रहते हैं, इन ट्रेंड्स पर आज गौर से नजर डालेंगे तो पता चलेगा कुछ ऐसे होते हैं जिन्‍हें देखकर यकीन नहीं होता कि ट्विटर जैसे सोशल मीडि‍या प्‍लेटफॉर्म पर ऐसे ट्रेंड्स कैसे चल सकते हैं।

मसलन, हैशटैग फेकू, हैशटैग पप्‍पू, हैशटैग तेरा बाप आएगा, हैशटैग पप्‍पू संसद छोडकर भागा, हैशटैग भाभी आदि। आप अगर लगातार इन पर नजर बनाए रखेंगे तो पता चलेगा कि आए दिन बेहद अजीब ट्रेंड्स चलन में होते हैं। इन ट्रेंड्स से अफवाह भी फैलती है और फेक न्‍यूज को भी हवा मिलती है।

हाल ही में ट्व‍िटर ने करीब 250 ट्व‍िटर अकांउट को सस्‍पेंड करने की बात की थी। अभी भी सरकार और ट्वि‍टर के बीच गतिरोध चल रहा है। इसी बीच कू नाम के सोशल मीडि‍या प्‍लेटफॉर्म की एंट्री की भी खूब चर्चा हो रही है।   
ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखि‍र ये ट्रेंड्स क्‍या होते हैं और कैसे चलाए जाते हैं।

ट्विटर ट्रेंड्स एक तरह से कई तरह के मुद्दों और विषयों का एक तरह का पैरामीटर है। जो कुछ भी ट्विटर पर कहा, पढ़ा जा रहा है, ये उसका पैमाना कहा जा सकता है।

ट्रेंड्स के रोल बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये बताते हैं कि कौन से मुद्दे, लोग या जगह चर्चा में हैं।

इसलिए जब कहा जाता है कि मोदी या राहुल गांधी ट्रेंड कर रहे हैं तो इसका मतलब होता है कि इनके बारे में सोशल मीडि‍या में चर्चाएं ज़्यादा हो रही है।

ट्विटर ट्रेंड में उलटफेर करना आसान है, ये इस बात पर निर्भर करता है कि कितने लोग किसी हैशटैग का प्रयोग करते हैं।

हालांकि ट्रेंड सेट करना कोई आसान काम नहीं है, कोई अकेला यूजर इसे सेट करेगा तो यह काफी मुश्‍किल है, लेकिन किसी समूह के तौर पर इसे करना ज़्यादा आसान है।

अगर कोई ग्रुप ट्रेंड सेट करता है तो यह बहुत जल्‍दी हो सकता है, जैसे उदाहरण के तौर पर एक पक्ष लिखेगा पप्पू और दूसरा लिखेगा फेकू और फिर इसे समर्थकों के बीच फैला दिया जाएगा।

इस तरह से ये हैशटैग तीन-चार लोगों के गुट से निकलकर कई ग्रुप्‍स में चला जाएगा और इसके बाद यह आम जनता तक पहुंच जाएगा। अब कितने ज्‍यादा लोग या यूजर्स कि‍स हैशटैग्‍स का इस्‍तेमाल करते हैं उसी के आधार पर ट्रेंड सेट हो जाता है। जितने लोग उपरोक्त हैशटैग का प्रयोग करेंगे उतना ही ऊपर ट्रेंड दिखेगा।

लेकिन ये ट्विटर के नियमों का उल्लंघन है, क्योंकि आप किसी एक विषय के ट्वीट पर किसी अन्य विषय के हैशटैग केवल ट्रेंड बनाने के लिए नहीं लगा सकते। इसलिए ट्व‍िटर की गाइडलाइंस भी है, लेकिन कोई उसे फॉलो नहीं करता।

ट्विटर गाइडलाइंस के अनुसार अपने ट्वीट के साथ विषय से संबंधित हैशटैग शब्द या वाक्य जोड़कर पोस्ट किया जाना चाहिए।

ऐसा हो सकता है कि कई लोग एक साथ किसी चर्चित हैशटैग पर पोस्ट कर रहे हों और आपको कॉमन फीड में आपकी पोस्ट न दिखे। हालांकि वो हमेशा आपके अपने प्रोफ़ाइल फीड में मौजूद रहता है।

ट्विटर ट्रेंड के साथ छेड़छाड़ संभव है, लेकिन ऐसा करते हुए पाए जाने पर संबंधित अकाउंट सर्च से हटाया जा सकता है या फिर उस अकाउंट को रद्द भी किया जा सकता है।

ट्विटर पर क्या करना मना है
किसी ट्वीट में ऐसा हैशटैग डालना जिसका उसके विषय से कोई लेना देना ही न हो।
सर्च में ऊपर दिखने के लिए बार-बार ट्वीट करना।
ट्रेंड सेट करने के लिए हैशटैग लगाकर बार-बार एक ही ट्वीट कॉपी-पेस्ट करते रहना।
लेखक के बारे में
नवीन रांगियाल
नवीन रांगियाल DAVV Indore से जर्नलिज्‍म में मास्‍टर हैं। वे इंदौर, भोपाल, मुंबई, नागपुर और देवास आदि शहरों में दैनिक भास्‍कर, नईदुनिया, लोकमत और प्रजातंत्र जैसे राष्‍ट्रीय अखबारों में काम कर चुके हैं। करीब 15 साल प्रिंट मीडिया में काम करते हुए उन्‍हें फिल्‍ड रिपोर्टिंग का अच्‍छा-खासा अनुभव है। उन्‍होंने अखबार.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख