sundarkand
✕

अचानक क्‍यों ट्रेंड में आया Grey Divorce, अभिषेक बच्‍चन ने क्‍यों लाइक की ग्रे डिवोर्स वाली पोस्‍ट?

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 24 जुलाई 2024 (15:20 IST)
What is Grey Divorce: हाल ही में अभिनेता अभिषेक बच्‍चन ने सोशल मीडिया में एक ऐसी पोस्‍ट को लाइक किया जो तलाक से रिलेटेड है। दरअसल यह पोस्‍ट ग्रे डिवोर्स (grey divorce) को लेकर थी। इसके बाद से ही यह ट्रेंड करने लगा है। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभिषेक बच्‍चन और एश्‍वर्या राय के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

हाल ही में अनंत अंबानी की शादी में एश्‍वर्या राय सिर्फ अपनी बेटी आराध्‍या के साथ नजर आई। इसके बाद दोनों की तलाक की खबरों को और ज्‍यादा हवा मिल गई है। जानते हैं आखिर क्‍या होता है ये Grey Divorce।

अभिषेक ने कौनसा पोस्‍ट लाइक किया : दरअसल, अभिषेक ने जिस पोस्ट को लाइक किया था, वह पोस्ट ‘ग्रे डिवोर्स’ (grey divorce) से संबंधित था। इस पोस्ट में टूटे दिल की तस्वीर बनी हुई है, जिसमें पति-पत्नी अलग-अलग डायरेक्शन में जाते दिख रहे हैं। तस्वीर पर लिखा है जब प्यार आसान नहीं रहता है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘तलाक किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। कौन हमेशा खुश रहने के सपने नहीं देखता’

क्या होता है ग्रे तलाक (grey divorce) : जब शादीशुदा जिंदगी में कपल के बीच कुछ भी अच्छा ना चल रहा हो तो बेहतर यही होता है कि तलाक लेकर अलग हो जाया जाए। लड़ते-झगड़ते एक साथ रहना किसी के भी मेंटल सेहत के लिए ठीक नहीं है। वैसे तो शादी के 5-10 साल साथ रहने के बाद ही लोग किसी ना किसी कारण से तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो जाते हैं, लेकिन आजकल बुजुर्गावस्था में भी तलाक के मामले बढ़ रहे  हैं। ऐसे में इन दिनों ग्रे डिवोर्स शब्द तेजी से ट्रेंड कर रहा है। दरअसल, ग्रे डिवोर्स वह है, जिसमें लोग लेट 40 या फिर 50 साल की उम्र के बाद एक-दूसरे से तलाक लेते हैं। लंबा वक्त एक-दूसरे के साथ बिताने के बाद कपल्स अलग होने का फैसला लेते हैं। तब तक बच्चे भी बड़े हो चुके होते हैं। जीवन दशकों एक साथ बिताने, बच्चों का पालन-पोषण करने के बाद बुजुर्गावस्था में अलग होकर फिर से एक नई जिंदगी की शुरुआत करना काफी मुश्किल होता है।

ये भी कहते हैं इसे : ग्रे डिवोर्स को सिल्वर स्प्लिटर्स या डायमंड तलाक भी कहा जाता है। काफी हद तक ग्रे हेयर या सफेद बालों को जोड़कर देखा गया है। जो अक्सर 40-50 की उम्र के बाद कॉमन होता है। ग्रे डिवोर्स पश्चिमी देशों में काफी चलन में है। यह कोई नया ट्रेंड नहीं है और इसके मामले दुनिया भर में तेजी से बढ़ रहे हैं।

ग्रे डिवोर्स लेने की वजह : इस तरह के तलाक के पीछे की वजह सामाजिक और मानसिक तनाव होती है। कई बार रिश्ते में बेवफाई, चीटिंग करने के बाद भी लोग सिर्फ इसलिए साथ रहते हैं, क्योंकि उन्हें अपने बच्चों की परवरिश सही तरीके से करनी होती है। जब बच्चे बड़े होकर आत्मनिर्भर हो जाते हैं तो कपल्स तलाक लेकर अलग रहने लगते हैं। कुछ कपल्स ग्रे डिवोर्स के लिए अपने बच्चों के बड़े होने का इंतजार करते हैं। फाइनेंशियल इशू को लेकर आपसी सहमति न होना, रुपये-पैसों को लेकर मतभेद, कमाने वाले का ही पैसों से जुड़े मामलों में फैसले लेना आदि कारण भी ग्रे डिवोर्स को 40-50 की उम्र में जन्म देता है।

अब तक किसने लिया ग्रे डिवोर्स : इन दिनों ग्रे डिवोर्स का चलन बहुत हो गया है। बॉलीवुड में आमिर खान और किरण राव ने साल 2021 में भी ग्रे तलाक लिया था। ये दोनों 15 साल साथ रहे थे। मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने भी पूरे 20 साल साथ में रहने के बाद 2017 में तलाक लिया। अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने भी 21 साल शादीशुदा जिंदगी बिताने के बाद 2019 में तलाक लिया था। सैफ अली खान और अमृता सिंह  समेत ऋतिक रोशन, सुजैन खान ने भी लंबी शादी के बाद तलाक लिया था।
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : त्योहारों पर सस्ता हुआ सोना, तीसरे दिन गिरावट, जानिए क्या हैं 10 ग्राम के भाव

नवरात्रि में Hyundai की कार खरीदने का मौका! Creta से Venue तक पर मिल सकते हैं ऑफर, बुकिंग से पहले जान लें ये बातें

Railway Bonus 2026 : रेलवे कर्मचारियों को 78 दिन का बोनस, 11.40 लाख कर्मचारियों को फायदा

मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड में फैसला, साहिल और मुस्कान को कोर्ट ने सुनाई मौत की सजा

Kawasaki Z300: सस्ती कीमत में दमदार बाइक का इंतजार खत्म? फीचर्स ऐसे कि मच जाएगा तहलका!

सभी देखें

LIVE: विपक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ECI, CEC से मांगा जवाब

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अंकिता भंडारी प्रकरण में धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई, न्याय की लड़ाई में हर स्तर पर उठाए कदम

मध्य प्रदेश सरकार का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के हित में बड़ा निर्णय, 45 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को पदोन्नति में सीपीसीटी से मिलेगी छूट

बांग्लादेश प्रोटेस्ट वाले बयान पर घिरीं AISA अध्यक्ष नेहा बोरा, बीजेपी बोली- यह राहुल गांधी की 'पोस्टर गर्ल'

अगला लेख