Daily Horoscope
✕

BJP को फायदा पहुंचाने के लिए पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी ने लगाया आरोप

Updated: शनिवार, 27 फ़रवरी 2021 (07:38 IST)
तृणमूल कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों ने पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में चुनाव कराने पर शुक्रवार को सवाल उठाया, जबकि भाजपा ने चुनाव आयोग के निर्णय का स्वागत किया और कहा कि शांतिपूर्ण चुनावों के लिए असामाजिक तत्वों को नियंत्रित करने की आवश्यकता है।
ALSO READ: प्रवासी भारतीय मतदाताओं को नहीं मिलेगी डाक मतपत्र की सुविधा
चुनाव आयोग ने घोषणा की कि 4 राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के लिए विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग 27 मार्च को शुरू होगी और 29 अप्रैल तक चलेगी जबकि वोटों की गिनती 2 मई को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में 2016 की तुलना में इस बार एक चरण अधिक होगा।
 
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव कार्यक्रम पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग से विनम्रता से कहना चाहती हूं कि सवाल उठ रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में इतने चरणों में चुनाव क्यों हो रहे हैं, जबकि अन्य राज्यों में एक चरण में चुनाव होने जा रहा है। अगर चुनाव आयोग लोगों से न्याय नहीं करेगा तो लोग कहां जाएंगे।

बनर्जी ने दावा किया कि तृणमूल आखिरकार विजेता साबित होगी। बनर्जी ने चुनाव की घोषणा को लेकर मीडियाकर्मियों से कहा कि तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में एक चरण में चुनाव कराए जा रहे हैं जबकि बंगाल के लिए 8 चरणों की घोषणा की गयी। यहां तक कि कुछ जिलों में 24 दिन लंबे चलने वाले तीन चरणों में चुनाव की तिथियां घोषित की गई हैं।
 
उन्होंने कहा कि उन्होंने राज्य के जिलों को पार्ट-1 और पार्ट-2 के तहत विभाजित किया गया है। चूंकि दक्षिण 24 परगना में हम काफी शक्तिशाली हैं, वहां तीन चरणों में चुनाव कराये जा रहे हैं। वे अब हमें बीए पार्ट-1, पार्ट -2 का पाठ पढ़ा रहे हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की सुविधा के लिए निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि क्या यह पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की सलाह से किया गया है? क्या यह ऐसा ही हुआ है। उनके चुनाव प्रचार को सुविधाजनक बनाने के लिए क्या ऐसा किया गया? ताकि वे असम और तमिलनाडु को पहले ही खत्म कर सकें और उसके बाद बंगाल आ सकें? इससे भाजपा को कभी मदद नहीं मिलेगी। हम उन्हें ध्वस्त कर देंगे।
 
बनर्जी ने कहा कि वे बंगाल की बेटी हैं और राज्य के हर कोने और नुक्कड़ को जानती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों को धर्म और जाति के आधार पर बांटने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि वे (भाजपा) हिंदू-मुस्लिम की तर्ज पर लोगों को बांट रहे रहे हैं। खेल जारी है। हम खेलते हैं और जीतते हैं। वे पूरे देश को विभाजित कर रहे हैं। लेकिन मैं आपको बता दूं, मैं बंगाल को बहुत अच्छी तरह से जानती हूं और आखिरकार हम जीत हासिल करेंगे और आपको इसके लिए मुझे पुरस्कृत करना होगा।

करवाया यज्ञ-अनुष्ठान : शुक्रवार को दक्षिण कोलकाता में कालीघाट स्थित मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर एक पूजा का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने अनुष्ठान किया, जो पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के जगन्नाथ स्वैन महापात्र ने कराया। महापात्र भगवान जगन्नाथ के 'बड़ाग्राही' या अंगरक्षक होते हैं जब देवता को रथयात्रा के लिए मंदिर से बाहर ले जाया जाता है। पुरी के पुजारियों का एक समूह पूजा कराने के लिए कोलकाता आया था।

पुजारियों ने यज्ञ कराया। मुख्यमंत्री ने भी अनुष्ठान में भाग लिया। महापात्र ने कहा कि मैं लंबे समय से मुख्यमंत्री आवास पर पूजा करा रहा हूं। यह उनके घर पर एक वार्षिक अनुष्ठान है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने चुनावों के दौरान बंगाल में शांति के लिए प्रार्थना की। मैंने उन्हें विजयभव का आशीर्वाद दिया है। प्रभु उन्हें जीवन में और चुनाव में भी आशीर्वाद देंगे।
 
पश्चिम बंगाल में चुनाव 27 मार्च, 1 अप्रैल, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल, 17 अप्रैल, 22 अप्रैल, 26 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे जबकि असम में तीन चरणों में 27 मार्च, 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को चुनाव होंगे। केरल और तमिलनाडु में चुनाव एक चरण में 6 अप्रैल को होंगे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, अगले 20 साल के लिए पीएम मोदी का उद्योग जगत को 'इंडिया फर्स्ट' मंत्र

एक साथ 15,000 यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था, स्मार्ट कैमरे और वॉर रूम—उधना रेलवे स्टेशन का यह मॉडल कैसे बदल रहा भीड़ प्रबंधन?

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

अगला लेख