sundarkand
✕

weather prediction : बढ़ेगा सर्दी का प्रकोप, जानिए अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम

Updated: मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (17:03 IST)
नई दिल्ली। उत्तर भारत के मैदानी इलाको में 16 से 22 दिसम्बर सर्दी का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। कई इलाकों पर कोहरा भी घना हो सकता है। पहाड़ों पर पारा शून्य से भी नीचे जा सकता है। 
 
स्काईमेट डॉट कॉम के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अब सर्दी का असर दिखाई दे रहा है। पहाड़ों पर 17 और 18 दिसंबर से शीतलहर का शिकंजा और कसने की आशंका है। हालांकि 19 दिसंबर को पहाड़ियों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है इससे उत्तर-पश्चिमी हवाओं का प्रभाव कम हो जाएगा और उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों सर्दी से कुछ हद तक राहत मिलेगी।
 
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 19 दिसंबर से कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। 20 दिसंबर को उत्तराखंड में भी मौसम करवट लेगा। साथ ही इसी दिन जम्मू-कश्मीर में और हिमाचल प्रदेश गतिविधियां बढ़ेंगी। बारिश और बर्फबारी पहाड़ों पर 21 दिसंबर तक बनी रह सकती है।
 
उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 20 दिसंबर से कोल्ड डे की स्थिति समाप्त होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और इससे सटे उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में 20 दिसम्बर को गरज के साथ हल्की बारिश संभव है।
 
22 दिसम्बर से मौसम फिर बदलेगा और बारिश में कमी आनी शुरू हो जाएगी। उसके बाद उम्मीद है कि पहाड़ों से लेकर मैदानी भागों तक पारा फिर गिरेगा और कोहरा बढ़ेगा।
 
छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, विदर्भ और आसपास के मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में 17 दिसंबर से मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही रात के तापमान में गिरावट भी हो सकती है। मध्य भारत में 18 दिसंबर से आसमान साफ रहेगा। कई इलाकों में सुबह के समय धुंध और कोहरा देखा जा सकता है। दिन में धूप खिलेगी।
 
शेष पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ पूर्वी राज्यों में यानि बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस पूरे सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। 18 दिसंबर से पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में कोहरा और धुंध बढ़ सकता है। कुछ इलाकों में खासकर तराई क्षेत्रों में घना कोहरा छाने की संभावना है।
 
तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी कर्नाटक और केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन क्षेत्रों में इसी तरह से रुक-रुक कर बारिश की गतिविधियां पूरे सप्ताह जारी रह सकती हैं। तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक में मौसम शुष्क बना रहेगा।

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

बाप वाले बयान पर बवाल, बीजेपी ने शुरू की मुहिम, मोदी के स्‍टाइलिश फोटो के साथ कहा- डियर खरगे, मोदी कहीं नहीं जाएगा

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

Indian Army : अरुणाचल प्रदेश में चीन के कब्जे का दावा करने वाला वीडियो फर्जी? भारतीय सेना ने बताई पूरी सच्चाई

गुजरात के द्वारका, कच्छ, पोरबंदर और जामनगर सूखाग्रस्त घोषित, किसानों को प्रति हेक्टेयर 8500 की मदद

E100 पेट्रोल को सरकार की मंजूरी, क्या आपकी कार में भी भर सकेगा 100% इथेनॉल वाला फ्यूल?

अगला लेख