1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Webdunia Analysis Regarding Elections in Several States Proves Accurate.

कई राज्‍यों के चुनावों को लेकर सही साबित हुआ वेबदुनिया का राजनीतिक विश्‍लेषण और भविष्‍यवाणी

West Bengal
पश्‍चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी राज्‍यों में हाल ही में हुए चुनावों में वेबदुनिया टीम ने पूरी गहराई के साथ चुनावी विश्‍लेषण किया और कई रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इनमें से वेबदुनिया के कई राजनीतिक विश्‍लेषण और अनुमान सही साबित हुए।
बता दें कि वेबदुनिया ने इन राज्‍यों में ममता बनर्जी के हारने से लेकर तमिलनाडु में विजय थलापति की जीत का आकलन किया था। इसके साथ ही पश्‍चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर शुवेंद्रु अधिकारी की जीत का विश्‍लेषण किया था। यहां हमने बताया था कि कैसे ममता बनर्जी की संभावित हार हो सकती है। ये सभी अनुमान सही साबित हुए।
संवाददाताओं ने करीब से देखा चुनाव : बता दें कि वेबदुनिया की न्‍यूज टीम वोटिंग और चुनावी सभाओं से पहले से ही लगातार इन राज्‍यों की राजनीतिक गतिविधियों और रणनीतियों पर नजर रखे हुए थी। इसके साथ ही हमारे इन राज्‍यों में नियुक्‍त राजनीतिक संवाददाता और विशेषज्ञों ने भी इन चुनावों को बेहद करीब से देखा और कवर किया। हमारी डेस्‍क टीम ने इस विश्‍लेषण और रिपोर्ट्स का परीक्षण किया और उन्‍हें पब्‍लिश किया, जिसका नतीजा यह रहा कि हमारे ज्‍यादातर चुनावी अनुमान सटीक साबित हुए। हमारे हिंदी पोर्टल के साथ ही अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, तमिल, तेलगू, कन्‍नड और मलयालम भाषाओं की न्‍यूज रिपोर्ट के अनुमान भी सही साबित हुए।
हमारे ज्‍योतिषि अनुमान भी सटीक रहे : इसके साथ ही वेबदुनिया ने राजनीतिक उठापटक और नेताओं के ग्रह योग आदि के बारे में जो ज्‍योतिषिय आंकलन किए गए थे, वे भी करीब करीब सही निकले, इतना ही नहीं, ज्‍योतिषि संबंधी आंकलन पर वेबदुनिया के पाठकों और व्‍यूअर्स ने खूब भरोसा जताया। जिन प्रमुख खबरों में हम सही साबित हुए उनकी लिंक यहां दी जा रही हैं, जिन्‍हें पढ़ा जा सकता है।     
Edited By: Naveen R Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
बंगाल और असम में जनादेश की चोरी, TMC की हार पर खुश हो रहे कांग्रेसियों को भी राहुल ने लताड़ा