ममता के गढ़ में सेंध: मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भारी पड़ी BJP, जानिए कैसे पलटी बाजी?
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की बंपर जीत ने कई चुनावी विश्लेषकों को भी दांतों तले अंगुलियां चबाने को मजबूर कर दिया। भाजपा को 45.84 फीसदी वोट शेयर मिले तो तृणमूल कांग्रेस 40.80 फीसदी वोट ही हासिल कर सकी। मात्र 5 फीसदी वोट शेयर ज्यादा लेकर भाजपा टीएमसी से 125 सीटे अधिक जीतने में सफल रही। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस को मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में भी करारी हार का सामना करना पड़ा। ALSO READ: "उन्होंने मुझे लात मारी, CCTV बंद किया": ममता बनर्जी का फूटा गुस्सा, अखिलेश को क्यों याद आया कन्नौज?
TMC को नहीं मिला मुस्लिम वोटर्स का पूरा साथ
पिछले 15 सालों से टीएमसी के कब्जे वाली 119 सीटों में से 69 सीटें भगवामय हो गई। राज्य के 6 मुस्लिम बहुल क्षेत्रों की 118 सीटों में से टीएमसी 58 सीटों पर ही जीत दर्ज कर सकी।
भाजपा यहां 56 सीटे जीतने में सफल रहे। हुमायूं कबीर दोनों सीटों पर चुनाव जीत गए तो कांग्रेस ने 2 मुस्लिम बहुल सीटों पर चुनाव जीता। नतीजे बताते है कि मुस्लिम बहुल वोटर्स भी इस बार पूरी तरह तृणमूल कांग्रेस के साथ नहीं थे। ALSO READ: मोदी युग में कांग्रेस होने के मायने: लगातार कमजोर होकर भी कैसे भाजपा की मुख्य चुनौती है कांग्रेस?
इन जिलों में भाजपा का बेहतर प्रदर्शन
मुस्लिम बहूल जिलों की 45 फीसदी सीटों भाजपा ने जीती। दक्षिण 24 परगना में तो भाजपा 31 में से 21 सीटें जीतने में सफल रही। 2021 के चुनाव में यहां टीएमसी ने 30 सीटें हासिल की
थी। मालदा, उत्तर दिनाजपुर, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, बीरभूम में भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया। 30 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम आबादी वाली अधिकतर सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की। 2021 के चुनावों में इन सीटों पर टीएमसी ने जीत दर्ज की थी।
इस तरह लगाई टीएमसी के गढ़ में सेंध
आंकड़ों के मुताबिक, मुस्लिम वोटर इस बार पूरी तरह तृणमूल कांग्रेस के साथ नहीं थे जबकि भाजपा को हिंदुओं का एकतरफा समर्थन मिला, जिसने टीएमसी के गढ़ में सेंध लगा दी। ममता बनर्जी ने वोटर्स को मछली के नाम पर डराया तो अनुराग ठाकुर ने सार्वजनिक रूप से मछली खा ली। अमित शाह ने भी कह दिया कि भाजपा का अगला मुख्यमंत्री मछली भात खाने वाला होगा। ALSO READ: लोकतंत्र का सबसे करीबी मुकाबला: तमिलनाडु में सिर्फ 1 वोट से जीते विजय की पार्टी के उम्मीदवार, DMK के कद्दावर मंत्री की हार
क्या बोले सुवेंदु अधिकारी?
भवानीपुर विधानसभा सीट में ममता बनर्जी को 15000 से ज्यादा वोटों से हराने वाले भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का कहना है कि हिंदू मतदाओं ने एकतरफा मतदान किया है। जबकि मुस्लिम वोटर बंट गया। उन्होंने कहा कि मालदा, मुर्शिदाबाद और उत्तर दिनाजपुर में मुस्लिम वोटों का विभाजन हो चुका है।
edited by : Nrapendra Gupta

