1. चुनाव 2026
  2. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026
  3. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 न्यूज़
  4. tvk candidate Srinivasa Sethupathi wins by 1 vote tiruppattur seat

लोकतंत्र का सबसे करीबी मुकाबला: तमिलनाडु में सिर्फ 1 वोट से जीते विजय की पार्टी के उम्मीदवार, DMK के कद्दावर मंत्री की हार

TVK Srinivasa Sethupathi wins Tiruppattur seat by 1 vote
Tamil Nadu Election Results 2026 : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 में बेहद चौंकाने वाला नतीजा सामने आया है। TVK पार्टी के उम्मीदवार श्रीनिवासा सेतुपति ने तिरुपत्तूर विधानसभा सीट पर महज 1 वोट से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया। उन्होंने दिग्गज डीएमके नेता पेरियाकरुप्पन को हराया। ALSO READ: तमिलनाडु के CM स्टालिन भी हारे, नहीं बचा पाए कोलाथुर सीट, अपने ही साथी से मिली हार
 
थलापति विजय की पार्टी से चुनाव लड़ रहे श्रीनिवासा सेतुपति को कुल 83,013 वोट मिले, जबकि DMK के उम्मीदवार पेरियाकरुप्पन को 83,012 वोट हासिल हुए। यानी दोनों के बीच सिर्फ एक वोट का अंतर रहा। यहां भाजपा प्रत्याशी तिरुमारन केसी को 29054 वोट मिले। 
 
पेरियाकरुप्पन को ईवीएम से 82191 वोट और पोस्टल बैलट से 1183 वोट मिले। उन्हें कुल 83374 वोट मिले और उनका वोट शेयर 38.65 रहा। इसी तरह श्रीनिवासा सेतुपति को ईवीएम से 83010, बैलट पेपर से 365 वोट मिले। उन्हें कुल 83375 वोट मिले और उनका वोट शेयर डीएमके के मंत्री के बराबर ही 38.65 रहा।
 
पेरियाकरुप्पन 2006 से तिरुपत्तूर क्षेत्र से विधायक थे और लगातार 4 बार चुनाव जीते थे। वे स्टालिन सरकार में मंत्री भी थे। 23वें राउंड तक भी पेरियाकरुप्पन आगे चल रहे थे और उनकी जीत तय मानी जा रही थी। 29वें राउंड में दोनों बराबरी पर आ गए। आखिरी वोट श्रीनिवासा के पक्ष में गया और उन्होंने चुनाव जीत लिया। बहरहाल इस मुकाबले ने लोकतंत्र में हर वोट के अहमियत को भी फिर से साबित कर दिया। ALSO READ: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: भ्रष्टाचार, ड्रग्स और विजय के प्रति नफरत? डीएमके की करारी हार के असली कारण
 
गौरतलब है कि तमिलनाडु चुनाव में टीवीके 108 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। तमिलनाडु में एक्टर विजय ने पेरम्बूर और तिरुचिरापल्ली पूर्व, दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से जीत हासिल की है जबकि मुख्यमंत्री स्टालिन को कोलाथुर सीट पर हार का सामना करना पड़ा। पार्टी कांग्रेस और अन्य छोटे दलों की मदद से राज्य में सरकार बना सकती है। 
edited by : Nrapendra Gupta
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें