1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. rahul-gandhi-slams-congress-over-tmc-defeat-bengal-assam-mandate-theft

बंगाल और असम में जनादेश की चोरी, TMC की हार पर खुश हो रहे कांग्रेसियों को भी राहुल ने लताड़ा

Rahul Gandhi Bengal Election
Rahul Gandhi Bengal Election: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की हार पर निराशा व्यक्त करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा बंगाल और असम में जनादेश की चोरी हुई है। उन्होंने ममता बनर्जी की हार से खुश हो रहे कांग्र‍ेसियों समेत अन्य लोगों को भी लताड़ लगाई। 

बंगाल और असम में जनादेश की चोरी

राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें (जो टीएमसी की हार पर खुश हो रहे हैं) यह बात साफ तौर पर समझ लेनी चाहिए कि असम और बंगाल के जनादेश की चोरी हुई है। यह भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने के अपने मिशन में BJP द्वारा उठाया गया एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि छोटी-मोटी राजनीति को एक तरफ रख दें। यह किसी एक पार्टी की बात नहीं है, यह इंडिया की बात है।
 
राहुल की पोस्ट पर क्या कहा यूजर्स ने?
हालांकि राहुल द्वारा एक्स पर की गई इस पोस्ट के जवाब में यूजर्स ने मिलीजुली प्रतिक्रिया जाहिर की। निखिल नायर ने लिखा- तो फिर दक्षिणी राज्यों में यही बात क्यों नहीं की गई? वहां विपक्ष जनादेश को क्यों स्वीकार कर रहा है? वहीं, अंसारी नामक यूजर ने लिखा- राहुल भैया किसी के भी साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं कर सकते, भले ही वह व्यक्ति उनका विरोधी ही क्यों न हो। वह उनके लिए खड़े होते हैं और अपनी आवाज उठाते हैं। वह बहुत ही साफ दिल के इंसान हैं।

टीएमसी 80 सीटों पर सिमटी

उल्लेखनीय है कि भाजपा ने बंगाल विधानसभा चुनाव में 206 सीटें जीती हैं, जबकि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 80 सीटों पर सिमट गई, जिसने 2021 में 213 सीटें जीती थीं। जबकि, ममता बनर्जी स्वयं भवानीपुर में अपनी सीट नहीं बचा पाईं। कांग्रेस को इस चुनाव में मात्र 2 सीटें मिली हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज़ टीम
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
कई राज्‍यों के चुनावों को लेकर सही साबित हुआ वेबदुनिया का राजनीतिक विश्‍लेषण और भविष्‍यवाणी