Hanuman Chalisa
✕

मौसम अपडेट : समूचा पश्चिमोत्तर क्षेत्र कड़ाके की ठंड की चपेट में

Updated: रविवार, 27 जनवरी 2019 (17:38 IST)
चंडीगढ़। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले 3 दिनों तक शीतलहर तथा पाले से हाड़ कंपाने वाली सर्दी का कहर जारी रहने के आसार हैं।
 
 
मौसम केंद्र के अनुसार अगले 3 दिनों तक मौसम खुश्क रहने और कहीं-कहीं बर्फीली हवाएं चलने, पाले तथा कोहरे व शीतलहर का प्रकोप बने रहने के आसार हैं। रविवार को क्षेत्र में बादल छाए रहे जिससे सर्दी से राहत नहीं मिली। अगले 2 दिनों में कुछ इलाकों में प्रचंड शीतलहर के आसार हैं।
 
पंजाब में आदमपुर में पारा 1 डिग्री रहा। करनाल, नारनौल, हलवारा का पारा क्रमश: 3 डिग्री, हिसार, भिवानी, अमृतसर, बठिंडा का पारा क्रमश: 4 डिग्री, चंडीगढ़, पटियाला, रोहतक, सिरसा, दिल्ली का पारा क्रमश: 5 डिग्री रहा। अंबाला का पारा 6 डिग्री, लुधियाना का 6 डिग्री, श्रीनगर का 0 से कम 1 डिग्री तथा जम्मू का पारा 4 डिग्री रहा।
 
हिमाचल प्रदेश में भारी हिमपात तथा बारिश के बाद 8वें दिन भी सामान्य जनजीवन पटरी पर नहीं लौट सका। भीषण ठंड तथा सड़कों पर जमी भारी बर्फ में काम करने में दिक्कतें आ रही हैं। केलांग का पारा 0 से नीचे 17 डिग्री दर्ज किया गया है। जनजातीय क्षेत्र में हिमाच्छादित इलाकों में हालात अभी तक बिगड़े हुए हैं। सैकड़ों लिंक रोड बर्फ जमी होने के कारण बंद पड़े हैं। दुर्गम स्थानों पर हालात खराब हैं।
 
राज्य में मौसम खुश्क होने तथा आंशिक बादल छाए रहने से बफीर्ली हवाओं ने परेशान किया। ऊंचाई वाले इलाके भीषण ठंड की चपेट में हैं। मौसम कार्यालय के अनुसार अगले 24 घंटों में हिमपात अथवा वर्षा के आसार हैं। कल्पा, मनाली, कुफरी, डलहौजी और शिमला, भुंतर और सोलन क्रमश: 0 से नीचे 5 डिग्री तक दर्ज किए गए।
 
चंबा 0.4 डिग्री, पालमपुर 0.6 डिग्री, सुंदरनगर 1.3 डिग्री, मंडी 2 डिग्री, कांगड़ा 2.7 डिग्री, हमीरपुर 3.6 डिग्री, बिलासपुर 3.8 डिग्री तथा नाहन और ऊना का पारा 3 डिग्री रहा। ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में रविवार को हल्का हिमपात या बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने 28 तथा 30 जनवरी और 1 फरवरी को मौसम खराब होने की आशंका जताई है।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख