Daily Horoscope
✕

मौसम अपडेट : जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Updated: सोमवार, 16 जुलाई 2018 (10:09 IST)
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश होने की संभावना है। साथ ही देश के अन्‍य राज्‍यों महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और गरम रहेगा।


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश के निचले व मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की चेतावनी जारी की है। विज्ञान केंद्र ने इसके साथ ही 21 जुलाई तक सूबे के सभी स्थानों पर बारिश व हिमपात का पूर्वानुमान जारी किया है।

उधर शनिवार रात से प्रदेश के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हुई। चंबा में शनिवार देर रात से शुरू हुई बारिश की वजह से भरमौर पठानकोट मार्ग नैनीखड्ड के पास बाधित हो गया जो रविवार सुबह सुचारू हो सका। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की गई है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क और गरम रहेगा।

ओडिशा और उससे सटे इलाकों में हवा का कम दबाव बना हुआ है। इसलिए छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, उत्तर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और विदर्भ में तेज या भारी तेज बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही असम (पूर्व) के ऊपर चक्रवाती बवंडर बना हुआ है। इसलिए देश के उत्तरी राज्यों-सिक्किम और बंगाल में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। बंगाल के गंगाई इलाके और झारखंड में भी हल्की बारिश हो सकती है। बिहार और पूर्वांचल में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है।

दिल्ली में रविवार सुबह हुई बारिश के बाद यहां का मौसम काफी सुहाना हो गया। तापमान में गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली। न्यूनतम तापमान और उमस का स्तर घटने से लोगों को कई दिनों की परेशानियों से निजात मिली। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही अधिक बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

मध्यप्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट : मौसम विभाग ने प्रदेश के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, ग्वालियर और चंबल संभाग के कई जिले हैं। पिछले 24 घंटों में कोलारस में 120 मिमी बारिश हुई है। प्रदेश में कोलासर के बाद सबसे ज्यादा बारिश नीमच में हुई। यहां 90 मिमी पानी बरसा। वहीं, सुसनेर में 80 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के रतलाम, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, होशंगाबाद, रायसेन, राजगढ, गुना एवं अशोकनगर में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, होशंगाबाद, शहडोल, रीवा, ग्वालियर, चंबल संभाग में कई जगहों पर हल्की बारिश होगी। उज्जैन में भारी बारिश से क्षिप्रा नदी उफान पर आ गई है। वहीं संभाग के अन्य स्थानों पर भी नदी-नाले उफान पर है। इंदौर के पास सांवेर में शनिवार शाम और रात को पौने दो इंच वर्षा दर्ज की गई।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख