suvichar
✕

मुंबई सहित पश्चिम तटीय इलाकों में बढ़ेगी बारिश

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (16:25 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून के पहले से अधिक सक्रिय होने के कारण तटीय कर्नाटक, गोवा और दक्षिण महाराष्ट्र में अगले दो दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। विभाग ने आठ से 12 जून तक कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में मछुआरों को नौ और दस जून को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है।


मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून कल से मुंबई सहित उत्तरी महाराष्ट्र में सक्रिय हो सकता है। इसकी वजह से इन इलाकों में 12 जून तक भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इन इलाकों में 12 जून के बाद बारिश में कमी आएगी। इसके अलावा अगले 24 से 48 घंटों में छत्तीसगढ़, उड़ीसा और तटीय आंध्र प्रदेश तथा पूर्व में पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय के कुछ इलाकों में मानसून की सक्रियता के लिए हालात मुफीद होंगे।

विभाग ने आठ से 12 जून तक कोंकण और गोवा के तटीय इलाकों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे तक की गति से तेज हवाएं चलने की आशंका व्यक्त करते हुए मछुआरों को नौ और दस जून को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी है। (भाषा)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: 6 सीटों पर उपचुनाव परिणाम, नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा को बढ़त

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर रोक: जंतर-मंतर पर मार्च की अनुमति नहीं, शहर में धारा 163 लागू

एच-1बी वीजा के दुरुपयोग पर अमेरिका में गरमाई राजनीति, जेडी वेंस ने लगाए गंभीर आरोप, क्या है TCS का प्लान?

अमेरिका के सख्त फैसले से TCS, इन्फोसिस समेत बड़ी भारतीय कंपनियों पर शिकंजा, क्यों बढ़ी IT प्रोफेशनल्स की चिंता?

कैसे ब्रिटेन को जर्मनी और ईयू के करीब लाए ट्रंप

अगला लेख