suvichar
✕

मौसम अपडेट : इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Updated: रविवार, 30 जून 2019 (09:13 IST)
नई दिल्ली। देश में मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है और अगले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के दक्षिण-पश्चिम इलाके समेत गुजरात के तटीय भागों में भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त पूर्वोत्तर राज्यों के साथ-साथ ओडिशा, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना और चंडीगढ़ में भी हल्की बारिश हो सकती है।
 
स्काइमेट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मुंबई, महाराष्ट्र, दक्षिण-पश्चिमी मध्यप्रदेश और दक्षिणी गुजरात समेत पश्चिमी तटीय भागों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
 
स्काइमेट की रिपोर्ट के मुताबिक उपहिमालयी और सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जबकि ओडिशा, चंडीगढ़, आंध्रप्रदेश और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भी बारिश होने के आसार हैं।
 
बीते 24 घंटों के दौरान पश्चिमी तटीय भागों में भारी वर्षा हुई है। महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, ओडिशा और झारखंड में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल रही है। इसके अलावा मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान में कुछ जगहों पर और साथ ही पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। तमिलनाडु के एक-दो जगहों में भी बारिश हुई है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख