sawan somwar

Weather Update : कहीं बारिश तो कहीं शीतलहर का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

Updated: बुधवार, 21 जनवरी 2026 (11:54 IST)
Weather Update News : उत्तर भारत में सर्दी अभी थमने का नाम नहीं ले रही, लेकिन मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की राहत के साथ ठंड कम हुई और हवा में सुधार हुआ है। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विभाग ने 22 जनवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मध्य प्रदेश में जनवरी के अंत में फिर से ठंड का वार हो सकता है। उससे पहले राज्य में मावठा गिरने की संभावना है, इसी से तापमान में गिरावट होगी।

खबरों के अनुसार, उत्तर भारत में सर्दी अभी थमने का नाम नहीं ले रही, लेकिन मौसम में बड़ा बदलाव आने वाला है। दिल्ली-एनसीआर में हल्की राहत के साथ ठंड कम हुई और हवा में सुधार हुआ है। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में मंगलवार को न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 5.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, ठंड के बीच इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 22 जनवरी से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों में दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के जम्मू-कश्मीर को प्रभावित करने की उम्मीद है, जिससे मौसम की स्थिति में काफी बदलाव आएगा।

मध्य प्रदेश में जनवरी के अंत में फिर से ठंड का वार हो सकता है। उससे पहले राज्य में मावठा गिरने की संभावना है, इसी से तापमान में गिरावट होगी। प्रदेश के कई हिस्सों में बादल भी छाने जैसी सभावनाएं भी बन रही हैं। बुधवार सुबह कटनी, इंदौर, ग्वालियर सहित कई जिलों में कोहरा देखने को मिला।
ALSO READ: Weather Update : उत्तर भारत में कड़ाके का ठंड, कई राज्यों में कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट
फिलहाल प्रदेश में सबसे ठंडा मंदसौर जिला रहा है। दिल्ली-एनसीआर में ठंड का स्तर बीते कुछ दिनों की तुलना में कम लग रहा है। यहां की हवा में मामूली सुधार के बाद ग्रैप-4 के प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। ठंड, कोहरे, प्रदूषण के बाद अब राजधानी दिल्ली में बारिश दस्तक देने वाली है। IMD के अनुसार अगले 24-48 घंटों में राजधानी में तेज हवाओं के साथ बारिश होगी।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में ट्रिपल अटैक, ठंड-कोहरे के बाद हवा भी जहरीली, 9 राज्यों में बारिश तो 14 में धुंध-शीतलहर का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 22 जनवरी से भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट और तमिलनाडु में पूर्वोत्तर मानसून की वापसी के बाद छिटपुट बारिश की उम्मीद है। यूपी-बिहार में भी मौसम बदलने वाला है। दोनों ही राज्यों में अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी स्तर की बारिश की चेतावनी जारी की है।
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख