Daily Horoscope
✕

Weather Update : दिल्ली समेत इन राज्यों में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे की चादर, जानें देशभर का मौसम

Updated: मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 (13:03 IST)
Weather Update News : देशभर में सर्दी ने अपना असर और तेज कर दिया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हर तरफ घने कोहरे की चादर बिछी हुई है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर भारत में ठंड, गलन और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्‍यों में सुबह ठंड का असर और तेज हो गया। बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कश्मीर और हिमाचल में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद कई राज्यों में तेज हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है।

खबरों के अनुसार,  देशभर में सर्दी ने अपना असर और तेज कर दिया है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हर तरफ घने कोहरे की चादर बिछी हुई है। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान उत्तर भारत में ठंड, गलन और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना है। राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई राज्‍यों में सुबह ठंड का असर और तेज हो गया।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली-NCR में 'जहरीली हवा' से राहत नहीं, AQI 400 के पार, कैसा है देश के अन्य राज्यों का मौसम
कश्मीर और हिमाचल में हुई बारिश और बर्फबारी के बाद कई राज्यों में तेज हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के बड़े हिस्से में घने से बहुत घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार, पंजाब में 27 दिसंबर तक, उत्तर प्रदेश में 23 तथा 25–28 दिसंबर, जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 24–27 दिसंबर के दौरान रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से लोगों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर साफ दिखाई दे रहा है। कई जिलों में बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।
ALSO READ: Weather Update : ठंड से ठिठुरा उत्तर भारत, पंजाब से दिल्ली तक कोहरे का कहर, इन राज्यों में IMD का अलर्ट
कश्मीर घाटी में सर्दियों के सबसे कठोर दौर की शुरुआत हो चुकी है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहेगा। रात के तापमान में गिरावट से ठंड महसूस होगी, जबकि दिन के समय मौसम साफ रहेगा।राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में मौसम शुष्क रहेगा। मुंबई और तटीय इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा।
ALSO READ: Weather Update : कई राज्यों में बढ़ी सर्दी, कोहरे और शीतलहर का अलर्ट
ओडिशा, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। बिहार में अगले कुछ दिनों तक ठंडी और कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। तापमान में गिरावट और कोल्ड डे जैसी स्थितियां बनी रहेंगी। इस समय के दौरान विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख