Hanuman Chalisa

Weather Update : अब जमकर चमकेगी ठंड, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 (16:01 IST)
Weather Update News : मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। IMD ने अगले 48 घंटे में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे अब जमकर ठंड चमकेगी। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड की चपेट में हैं। जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसी जगहों पर पारा 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। कई राज्यों में तो ऐसा लग रहा है कि मानसून के बाद भी इसका असर बरकरार है और बारिश का दौर जारी है। उधर उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत में शीतलहर चलेगी। सुबह और शाम ठंड काफी बढ़ सकती है। राजस्थान में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के अनुसार, मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। IMD ने अगले 48 घंटे में कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे अब जमकर ठंड चमकेगी। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत इस वक्त ठंड की चपेट में हैं। जम्मू कश्मीर और लद्दाख जैसी जगहों पर पारा 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। कई राज्यों में तो ऐसा लग रहा है कि मानसून के बाद भी इसका असर बरकरार है और बारिश का दौर जारी है।
ALSO READ: Weather Update : सर्दी ने पकड़ा जोर, दिल्ली NCR समेत कई राज्‍यों में शीतलहर का अलर्ट
उधर उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत में शीतलहर चलेगी। सुबह और शाम ठंड काफी बढ़ सकती है। राजस्थान में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है और कई जिलों में शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मानसून के सबसे पहले प्रवेश करने के साथ ही केरल में सबसे पहले बारिश का दौर शुरू हुआ था जो अभी भी जारी है। राज्य में अभी भी बादल बरस रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में मौसम भी ज्यादा परिवर्तित नहीं हुआ है। रात और सुबह के समय ठंड शुरू हो गई है। लखनऊ में भी ठंड का सितम शुरू हो गया है। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तो सर्दी आफत बनकर लोगों पर टूट रही है। आंध्रप्रदेश में अच्छी बारिश के बाद अभी भी बारिश का का दौर बना हुआ है।

मध्‍य प्रदेश में आज न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। खास करके भोपाल, इंदौर, ग्वालियर,उज्जैन, चंबल संभाग में कोल्ड वेव और शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने आज तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है।

स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ भारी बारिश हुई। तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से हल्का कोहरा पड़ा। पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर चली। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा पड़ा।
ALSO READ: Weather Update : तूफान और शीतलहर की दोहरी मार, पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें देशभर का मौसम
स्काईमेट वेदर (Skymetweather) के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान, दक्षिण लक्षद्वीप और दक्षिण कर्नाटक में हल्की बारिश संभव है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों में शीतलहर की स्थिति संभव है। पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घना कोहरा पड़ सकता है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

Hunger Strike पर बैठे सोनम वांगचुक क्यों भड़के, क्या अभिजीत दीपके की ओर इशारा, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल पुरस्कार पर फिर किया दावा! खुद को बताया 'असली' हकदार

5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान' बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

तबाही देख दहली दुनिया, अयातुल्ला अली खामेनेई के गुप्त ठिकाने का 35 सेंकड का वीडियो, US-Israel की Airstrike के Unseen फुटेज

पहली फुल-साइज इलेक्ट्रिक बाइक, 140KM की रेंज और 30 मिनट में फास्ट चार्जिंग

सभी देखें

US-Iran war : ईरान का सनसनीखेज दावा- अमेरिका ने बुशेहर परमाणु संयंत्र पर किया हमला

TMC को बड़ा झटका, सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर राय और प्रकाश चिक बराइक BJP में शामिल, राज्यसभा उपचुनाव के लिए बने उम्मीदवार

देश के ईवी बाजार में 18% हुई UP की हिस्सेदारी, 30 फीसदी तक पहुंचने का लक्ष्य

महादेव ऐप सट्टेबाजी मामले में CBI ने दाखिल की, भोपाल के आहूजा ब्रदर्स सहित 66 आरोपियों पर शिकंजा

जीतू पटवारी का भाई नाना पुलिस हिरासत में, ड्रग नेटवर्क में आया नाम

अगला लेख