sundarkand

Weather Update : दिल्ली-NCR में बढ़ा प्रदूषण, इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 (13:40 IST)
Weather Update News : बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है, जिससे मौसम में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के कारण हालात बिगड़ने शुरू हो गए हैं। इस बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों में बारिश की चेतावनी दी है। मध्यप्रदेश, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में बारिश की संभावना है। दिवाली के बाद से दिल्ली की आबोहवा काफी खराब है, यहां का AQI काफी बुरी स्थिति में हैं तो वहीं दूसरी ओर बढ़ते हुए प्रदूषण की वजह दिल्ली एक बार फिर से गर्म होने लगी है।

दिल्ली में आज हल्की धुंध देखी गई है और आने वाले दिनों में इसमें अब इजाफा देखने को मिलेगा। मध्यप्रदेश के 19 जिलों इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, होशंगाबाद, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला और डिंडौरी में आज बारिश की संभावना जताई गई है।
ALSO READ: weather update : तमिलनाडु में साइक्लोन अलर्ट, इन राज्यों IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी
इसके अलावा, पूर्वोत्तर राजस्थान और उसके आसपास ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा के ऊपर भी इसी तरह का सिस्टम सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी शुरू हो गई है।

हिमाचल के शिमला, मनाली, केलांग, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों में बर्फबारी हो रही है, जिससे तापमान तेजी से गिरा है। लाहौल-स्पीति के ताबो में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। उत्तराखंड में देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : मानसून लौटने के बाद भी इन राज्यों के लिए बढ़ाएगा मुश्किल, IMD ने 11 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट
उत्तर प्रदेश में इन दिनों दिन में उमस और रात में हल्की ठंड का दौर चल रहा है। बिहार में भी मौसम सामान्य है। गुजरात, दमन, दादरा और नगर हवेली में 25 अक्टूबर तक हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

CM मोहन यादव ने सरकारी स्कूलों को लेकर दिए बड़े निर्देश, सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर पर रहेगा फोकस

GSRTC का नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड : 26 अगस्त को एक ही दिन में 88,626 टिकटों की स्मार्टफोन बुकिंग

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के 5 साल पूरे, 12 से 53 पाठ्यक्रमों तक पहुंची शैक्षिक यात्रा

यूपी में 'आधी आबादी' पर दांव, क्या डिंपल यादव बन सकती हैं सपा का CM चेहरा?

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

अगला लेख