Hanuman Chalisa

Weather Update : नहीं थम रही बारिश, इन राज्‍यों में IMD का अलर्ट, कैसा है चक्रवाती तूफान का हाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 अक्टूबर 2025 (12:02 IST)
Weather Update News : मानसून (Monsoon) की एंट्री के बाद से ही बेहतरीन बारिश देखने को मिली है। एक बार फिर देश के कई राज्यों में तेज़ बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (MD) ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि इसके अवशेष अगले कुछ दिनों तक पूर्व की ओर बढ़ सकते हैं, लेकिन यह प्रणाली गुजरात और महाराष्ट्र के तटों से काफी दूर रहेगी। पूर्वी तट पर 8 अक्टूबर के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है।

खबरों के अनुसार, एक बार फिर देश के कई राज्यों में तेज़ बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (MD) ने कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अरब सागर में बना चक्रवाती तूफान अब कमजोर पड़ गया है। हालांकि इसके अवशेष अगले कुछ दिनों तक पूर्व की ओर बढ़ सकते हैं, लेकिन यह प्रणाली गुजरात और महाराष्ट्र के तटों से काफी दूर रहेगी।
ALSO READ: Weather Update : कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी, जानिए कहां कैसा है मौसम?
पूर्वी तट पर 8 अक्टूबर के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक नया चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है। देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, कोंकण, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा, असम, नागालैंड, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, यनम और तेलंगाना में कई जगह जमकर बादल बरसने का अलर्ट है।

इस दौरान कई जगह हल्की बारिश, तेज़ हवाओं, आंधी और बिजली गरजने की भी संभावना है। दिल्ली में फिर से बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 8-10 अक्टूबर को हल्की से तेज़ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी और तेज़ हवाओं के चलने का भी अनुमान है।
ALSO READ: Weather Update : कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट, तूफान 'शक्ति' का दिखा असर, कब विदा होगा मानसून
राजस्थान में पिछले कुछ दिनों में कई जिलों में तेज़ बारिश देखने को मिली है, फिलहाल कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। 8-10 अक्टूबर के दौरान कई जिलों में तेज़ हवाओं के चलने और बिजली गरजने की संभावना है। अलावा गुजरात में 8 और 9 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है।

भारतीय मौसम विभाग ने तमिलनाडु के 10 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही, कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों में तेज़ हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है।
ALSO READ: Weather Update : चक्रवाती तूफान 'शक्ति' का दिखा असर, महाराष्‍ट्र समेत इन राज्‍यों में अलर्ट
बुधवार को नीलगिरी, कोयंबटूर, थेनी, डिंडीगुल, इरोड, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, सलेम, नमक्कल और तिरुपत्तूर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। मध्यप्रदेश के दक्षिणी जिलों में अगले 3 दिन तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना से इनकार किया है।
Edited By : Chetan Gour  

Show comments

ये हैं 2026 के Top 7 सबसे प्रैक्टिकल और पैसा वसूल Electric Scooters

सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक RVX, 160KM रेंज, 90kmph टॉप स्पीड और फास्ट चार्जिंग के साथ आई

पेट्रोल-डीजल के दाम कब घटेंगे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया पूरा गणित

दिल्ली में आतंकी हमले की साजिश नाकाम, ISI से जुड़े 4 आतंकी गिरफ्तार

PM Modi ने सनाए तकाइची को बताया 'छोटी बहन', भारत-जापान के बीच AI और सेमीकंडक्टर समेत कई बड़े समझौते

सभी देखें

AI निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई UPTET-2026 की पहले दिन की परीक्षा, 15 फर्जी अभ्यर्थी पकड़े गए

BAT-BMS ऐप से ब्लूटूथ के जरिए बंद किए जा रहे ई-रिक्शा! वायरल प्रैंक ने बढ़ाई ड्राइवरों की परेशानी, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy : भारतीय नौसेना के युद्धपोत INS त्रिकंड ने अदन की खाड़ी में MV गोल्डन आर्सेनल पर समुद्री डकैती की कोशिश को नाकाम किया

योगी सरकार ने बनवाए 3.31 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अब होली और दिवाली पर मुफ्त रिफिल का तोहफा

योगी सरकार का बड़ा तोहफा, लगातार 7वें साल यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली की दरें

अगला लेख