Hanuman Chalisa

Weather Update : दिल्‍ली में बढ़ी गर्मी, यूपी समेत इन राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

Updated: गुरुवार, 11 सितम्बर 2025 (11:37 IST)
Weather Update News : राजधानी दिल्ली में बारिश ने पहले लोगों को परेशान किया और अब गर्मी-उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं राजस्थान में भारी बारिश के बाद अब मौसम शांत हो गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज फिर से बदलता दिख रहा है। पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में मानसून ने पलटी मारी है। ऐसे में कुछ जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

खबरों के अनुसार, दिल्ली में अब गर्मी-उमस से लोग परेशान हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और बिहार में बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं राजस्थान में भारी बारिश के बाद अब मौसम शांत हो गया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। उत्तर प्रदेश में आज मौसम का मिजाज फिर से बदलता दिख रहा है।
ALSO READ: Weather Update : मौसम ने ली करवट, यूपी के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए देशभर का हाल
पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में मानसून ने पलटी मारी है। ऐसे में कुछ जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर और महाराजगंज में भारी बारिश के चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में भी मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। राजधानी पटना सहित कई जिलों में सुबह से ही घने काले बादल छाए हुए हैं।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले 2 से 3 घंटों में पटना, वैशाली और अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों जैसे बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और चंपावत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा। राजस्थान में सितंबर के पहले सप्ताह में हुई भारी बारिश के बाद अब मौसम शांत हो गया है।
ALSO READ: Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, पंजाब, हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम, IMD का पूर्वानुमान
सिक्किम में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को मौसम के अनुसार तैयारी करने की सलाह दी है। पिछले 24 घंटे के दौरान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप में बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। आंतरिक कर्नाटक, आंतरिक तमिलनाडु और उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों में भी यही स्थिति रही।

अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा संभव है। आंतरिक तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, विदर्भ, तेलंगाना, और मध्य प्रदेश में बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, झारखंड, दक्षिण ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, लक्षद्वीप, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
ALSO READ: Weather Updates : उत्तरकाशी में फटा बादल, उफान पर नाला, घरों-दुकानों में घुसा पानी, पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 46 हुई
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। कई जगहों पर भारी वर्षा के साथ तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। इसी कारण कई जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 72 घंटों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

कल मुझे घसीटा गया, मेरे मुंह से खून निकल रहा था, पुलिस वालों ने कान में कहा- सरकार को हटाइए, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले राहुल गांधी

मध्यप्रदेश विधानसभा में दिल्ली के छात्र आंदोलन की गूंज, कांग्रेस का जमकर हंगामा, सदन में चर्चा की मांग

तेज हुआ आंदोलन, उज्‍जैन, देवास, धार से भी जुटे छात्र, चरम पर आक्रोश, कहा- कुछ भी कर लो, नहीं झुकेंगे

अगला लेख