sundarkand

Weather Update : मौसम ने ली करवट, यूपी के 32 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानिए देशभर का हाल

Updated: बुधवार, 10 सितम्बर 2025 (11:31 IST)
Weather Update News : देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने फिर से करवट ली है। पहाड़ी राज्यों में बारिश जारी है, जबकि दिल्ली में उमस बढ़ रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बुधवार को यूपी के तराई और दक्षिण के 32 जिलों में बारिश होगी। पंजाब में मौसम को लेकर हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं। 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के साथ-साथ गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 
खबरों के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने फिर से करवट ली है। पहाड़ी राज्यों में बारिश जारी है, जबकि दिल्ली में उमस बढ़ रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ चुका है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि बुधवार को यूपी के तराई और दक्षिण के 32 जिलों में बारिश होगी। वज्रपात की संभावना को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। ग्रामीण इलाकों में अक्सर खुले मैदान, पेड़ों या खंभों के पास खड़े रहने से हादसे होते हैं।
ALSO READ: Weather Update : राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी, पंजाब, हिमाचल में कैसा रहेगा मौसम, IMD का पूर्वानुमान
पंजाब में भारी बारिश का अलर्ट : पंजाब में मौसम को लेकर हालात अभी भी चिंताजनक बने हुए हैं। 12 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में बारिश थोड़ी कम हुई है, जिससे वहां के बांधों में जलस्तर घटा है और सतलुज, ब्यास व रावी नदियों में छोड़े जा रहे पानी की मात्रा भी कम हो रही है। लेकिन पंजाब के फाजिल्का, मुक्तसर, फिरोज़पुर जैसे इलाकों में हालात गंभीर हैं। कई गांवों का संपर्क टूट चुका है और राहत सामग्री नावों के जरिए पहुंचाई जा रही है। मौसम विभाग ने राजस्थान के साथ-साथ गुजरात में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 
मध्‍य प्रदेश में भी चेतावनी : मध्‍यप्रदेश में मौसम विभाग के अनुसार अभी बारिश का सिस्टम कमजोर है लेकिन चार दिन बाद एक नया और मजबूत सिस्टम बनने का अनुमान है। बुधवार को मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर और बालाघाट में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
ALSO READ: Weather Updates : उत्तरकाशी में फटा बादल, उफान पर नाला, घरों-दुकानों में घुसा पानी, पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 46 हुई
पिछले 24 घंटे के दौरान, कच्छ, उत्तर पंजाब और कुछ हिस्सों में उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर तेज बारिश दर्ज हुई। उत्तर तेलंगाना और सब-हिमालयी पश्चिम बंगाल में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। असम, अरुणाचल प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण-गोवा, आंतरिक तमिलनाडु और पश्चिमी राजस्थान में बारिश हुई। आंध्र प्रदेश का तट, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक, गोवा, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश दर्ज की गई।
ALSO READ: Weather Update : जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हजारों वाहन फंसे, मुगल रोड, एसएसजी, सिंथन मार्ग बंद
अगले 24 घंटे के दौरान, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं तेज़ बौछारें गिर सकती हैं। तमिलनाडु, केरल, विदर्भ, तेलंगाना में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश संभव है। सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, विदर्भ, तेलंगाना, मराठवाड़ा के कुछ हिस्से, कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती हैं। गंगीय पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा, आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

अराजक या एंग्री यंग मैन? राहुल गांधी- भारतीय राजनीति का सबसे आक्रामक नेता प्रतिपक्ष

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

भारत के पानी से पाकिस्‍तान में खौफ, कहा, पानी को हथियार बनाकर तबाही मचाएगा भारत, क्‍या है सिंधु जल संधि कनेक्‍शन?

महंगाई ने बिगाड़ा शेयर बाजार का मूड, सेंसेक्स 453 अंक टूटा; अगले हफ्ते इन सेक्टर्स पर नजर

अगला लेख