ramcharitmanas
✕

Weather Update : दिल्ली-NCR में बदला मौसम, उत्‍तर भारत में पारा 35 के पार, जानिए देशभर का हाल

Updated: शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (10:08 IST)
Weather Update News : देशभर में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। मार्च के महीने में ही दिल्ली में भी गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम खराब होने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के अनुसार, मार्च के महीने में ही दिल्ली में भी गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। वहीं पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम खराब होने की संभावना है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है।
ALSO READ: Weather Update: गर्मी के तेवर हुए तीखे, दिल्ली में धूलभरी हवाओं का कहर, 8 राज्यों में बारिश की संभावना
मध्य प्रदेश में मार्च का महीना खत्म होने से पहले ही भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। प्रदेश के 7 जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है, जबकि मौसम विभाग ने इंदौर-उज्जैन संभाग में लू चलने की चेतावनी जारी की है। गुरुवार को निवाड़ी के पृथ्वीपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। इसके अलावा नर्मदापुरम में 40.9 डिग्री सेल्सियस और रतलाम, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर जैसे जिलों में भी लू का प्रकोप देखा गया।

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल में गर्मी और बढ़ने की संभावना है। झारखंड में गर्मी का असर बढ़ गया है। राज्य का अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम खराब होने की संभावना जताई है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है, वहीं कुछ जगहों पर तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में आज मौसम को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
ALSO READ: Weather Update: जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी, मैदानी भागों में भीषण गर्मी
राजस्थान में भी आज गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। पश्चिमी क्षेत्रों (जैसलमेर, बाड़मेर) में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे धूलभरी आंधी की आशंका है। अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ सकता है। अरुणाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है। उत्तराखंड के कई जिलों में आज बारिश की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के आसार, पंजाब से मध्य प्रदेश तक गर्मी की मार
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का सितम बढ़ता जा रहा है। राज्य में दिन के साथ साथ रात में भी गर्मी होने लगी है। आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। वहीं बिहार में भी गर्मी ने लोगों के लिए मुसीबत पैदा करना शुरू कर दिया है।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

पहली बार एक्‍स पर आईं सोनिया गांधी, क्‍या है वजह, किस बारे में किया पहला पोस्‍ट?

​काशी का कायाकल्प : 35,156 करोड़ के विकास ने बदली तस्वीर, GDP बढ़कर 56,900 करोड़ पहुंची

अगला लेख