Hanuman Chalisa

Weather Update : भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, कई राज्‍यों में बारिश का अलर्ट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (09:01 IST)
Weather Update : पहाड़ों पर भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। राजधानी दिल्ली में मौसम ने एक बार फिर करवट ली। पूर्वी दिल्ली और एनसीआर के कुछ इलाकों में तड़के सुबह बारिश हुई है। आज भी बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं बारिश के आसार हैं। इस बीच देश के कई राज्‍यों में बारिश का अनुमान जताया गया है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।  
 
स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे उत्तरी पाकिस्तान पर औसत समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमी ऊपर स्थित है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर असम और इससे जुड़े इलाकों पर है।
ALSO READ: Weather Update : देश में मौसम ने बदला मिजाज, कई राज्‍यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
एक ट्रफ रेखा पूर्वी बिहार से पूर्वोत्तर असम पर बने चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। एक ट्रफ रेखा विदर्भ से मराठवाड़ा और मध्य महाराष्ट्र होते हुए कर्नाटक-गोवा तट से पूर्व मध्य अरब सागर तक फैली हुई है, जो समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर तक फैली हुई है। एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से दक्षिणी तमिलनाडु तक फैली हुई है। ताजा पश्चिमी विक्षोभ 22 अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत के पास पहुंचेगा।
 
स्काईमेट वेदर के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान, 21 से 26 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 22 से 23 अप्रैल के बीच उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश हो सकती है।
ALSO READ: Weather Updates: भीषण गर्मी के बीच राहतभरा हुआ मौसम, कई राज्यों में हुई वर्षा, IMD का अलर्ट
पूर्वोत्तर भारत में 22 से 24 अप्रैल के बीच हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं संभव है। 22 और 26 अप्रैल को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 22 से 26 अप्रैल के बीच मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में और 21 और 22 अप्रैल को कोंकण और गोवा में हल्की बारिश संभव है। 22 से 24 अप्रैल के बीच केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट बारिश हो सकती है।
 
बिहार में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ इलाकों में तापमान 45 पार पहुंच चुका है। सोमवार को प्रदेश के आठ जिलों के बांका, शेखपुरा, भागलपुर, मधुबनी, जमुई, सुपौल, दरभंगा व पूर्वी चंपारण जिले में लू को लेकर चेतावनी जारी की गई है, जबकि पटना समेत दक्षिणी व उत्तर-पश्चिम भागों में गर्म दिन रहने की संभावना है। 
ALSO READ: Weather Updates: गर्मी के तेवर हुए और भी तीखे, यूपी बिहार से लेकर ओडिशा तक हीटवेव
झारखंड में पिछले एक हफ्ते से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच राहत भरी खबर सामने आई है। झारखंड के कुछ जिलों में आज और कल गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने पूर्वानुमान जारी करते बताया कि इन क्षेत्रों में दो दिनों तक कहीं कहीं आंशिक बादल छाए रहेंगे और मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की भी संभावना है। इसे लेकर विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।
ALSO READ: Weather Updates: IMD ने दी लू चलने की चेतावनी, उत्तरी राज्यों में बारिश और तूफान की आशंका
मौसम विभाग ने सोमवार को मध्य प्रदेश के एक दर्जन से अधिक जिलों में बारिश वज्रपात और झोंकेदार हवाएं चलने के लिए चेतावनी जारी की है। बैतूल, खरगोन और बड़वानी जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। यहां 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं, ओलावृष्टि भी हो सकती है। इन दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरदा खंडवा छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिला में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।
 
पिछले 24 घंटों के दौरान, आंतरिक कर्नाटक और दक्षिणी असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। जम्मू कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई। पूर्वोत्तर भारत, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर तीव्र बारिश हुई।
ALSO READ: Weather Updates: फिर करवट बदलेगा मौसम, होगी बारिश और चलेगी आंधी
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, नीलगिरी पहाड़ियों और सिक्किम में हल्की बारिश हुई। गंगीय पश्चिम बंगाल में लू से भीषण लू की स्थिति उत्पन्न हुई। ओडिशा, छत्तीसगढ़ और बिहार के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति उत्पन्न हुई।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

400 साल पुरानी, 3000 किलो वजनी ऐतिहासिक तोप नरवर किले से चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह पर शक

रामलला के दरबार में महाप्रायश्चित, चढ़ावा चोरी के पाप से मुक्ति के लिए 10 दिवसीय क्षमा-याचना अनुष्ठान

Balochistan Attack : बलूचिस्तान में सुरक्षा काफिले पर घात लगाकर हमला, 45 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने का दावा, BLA ने ली जिम्मेदारी

राहुल गांधी के 'धुरंधर' पवन खेड़ा पहुंचे सोनम वांगचुक से मिलने, मोदी सरकार पर साधा निशाना

एक और खौफनाक कांड! पत्नी ने लाइव लोकेशन शेयर कर प्रेमी से करवाया पति का कत्ल

सभी देखें

LIVE: सोनम वांगचुक के बाद ‍अभिजीत दिपके अनशन पर बैठे, लोगों से की अपील

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बिजनौर में CM योगी का बड़ा हमला, बोले- गुंडा-माफियाराज चाहने वालों को जिन्ना पसंद, हमें गन्ना पसंद

मेरठ में 'सांप से मौत' का सनसनीखेज खुलासा! पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, नींद की गोलियां देकर चादर में छोड़ा जहरीला सांप

अगला लेख