Hanuman Chalisa

Weather Update : चक्रवाती तूफान Mocha से बदलेगा मौसम, कई राज्यों में तेज हवा और बारिश का अलर्ट

Updated: सोमवार, 8 मई 2023 (10:17 IST)
Cyclone Mocha : मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी से उठने वाले साइक्लोन मोचा (Cyclone Mocha) को लेकर अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक सोमवार और मंगलवार को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के चलने की संभावना है। चक्रवात का असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। यहां मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

खबरों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनने को मौसम वैज्ञानिक चक्रवाती तूफान आने की आशंका तेज होने के रूप में देख रहे हैं। चक्रवात का नाम 'मोचा' रखा जाएगा, जो यमन द्वारा सुझाया गया नाम है।

मछुआरों को बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। इसके प्रभाव से 8 मई तक उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान है। कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद संभावित चक्रवात के मार्ग और तीव्रता के बारे में जानकारी बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

9 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में कम दबाव का क्षेत्र बनने और इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। मौसम कार्यालय ने कहा कि जो लोग बंगाल की मध्य खाड़ी में हैं, उन्हें 9 मई से पहले सुरक्षित स्थानों पर लौटने की सलाह दी जाती है।

दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज़ सतही हवाओं के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है।

वहीं दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 9 मई को ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने मछुआरों और नौका संचालकों के लिए अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के आसपास के क्षेत्रों में, दक्षिण-पूर्व व आसपास के मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर में न जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग ने हिमाचल के मैदानी इलाकों सहित निचले और मध्य ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और आकाश में बिजली चमकने का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए 'यलो अलर्ट' जारी किया है।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

सहारनपुर पटाखा फैक्ट्री में बड़ा हादसा, विस्फोट में 2 कारीगरों की मौत, 2 मजदूर लापता, जांच के आदेश

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

CM योगी का आगरा दौरा, 342 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 36 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास

NEET पेपर लीक विवाद के बीच शिक्षा मंत्रालय का बड़ा एक्शन, NTA के 47 अधिकारियों पर कार्रवाई

आधुनिक तकनीक, नवाचार और बाजार को जोड़कर गो पालन को ज्यादा लाभकारी बनाने पर मंथन

अगला लेख