Narak Chaturdashi
✕

Weather Alert : कई राज्यों में जमकर हो रही बारिश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में रेड अलर्ट

Updated: रविवार, 10 जुलाई 2022 (15:18 IST)
नई दिल्‍ली। बीते कुछ दिन से देश के अलग-अलग राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। जहां बारिश के चलते गर्मी से राहत मिली है तो कई राज्यों में इसने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।भारी बारिश के कारण महाराष्ट्र में कम से कम 130 गांव प्रभावित हुए हैं, जिनमें से 128 गांवों से संपर्क टूट गया है। महाराष्ट्र के अलावा दक्षिणी राज्यों कर्नाटक और तेलंगाना में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

खबरों के अनुसार, मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। जबकि दक्षिण और पश्चिम भारत में बीते कई दिनों से लगातार मानसूनी बादल बरस रहे हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान मध्य भारत और पश्चिमी तट पर सक्रिय मानसून की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा दर्ज की गई। उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, ओडिशा, गोवा, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, केरल और कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने आज के लिए पंजाब, हरियाणा और उत्तरी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।वहीं असम में बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और सभी नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। कोई ताजा मौत दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में उड़ीसा व आसपास के क्षेत्र के ऊपर एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है।

आगामी 3-4 दिनों में राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों को छोड़कर अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने की प्रबल संभावना है। लिहाजा आने वाले दिनों में मौसम सुहावना होने के साथ हल्की ठंडक भी रहेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में आज से अगले 2 से 3 दिनों तक बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग नेपंजाब में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 16 जिलों को यलो अलर्ट है। व़हीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

इस देश में वही वोट डालेगा, जो इस देश का नागरिक होगा, हैदराबाद में गरजे गृहमंत्री अमित शाह

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

यूपी के 64 जिलों के साक्षरताकर्मियों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने बकाया मानदेय के लिए आवंटित किए ₹397 करोड़

अगला लेख