Daily Horoscope
✕

मौसम अपडेट : केरल में जल्‍द पहुंचेगा मानसून, बारिश को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated: गुरुवार, 26 मई 2022 (17:47 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम मानसून 6 दिन रुकने के बाद श्रीलंका पहुंच चुका है और अब केरल की तरफ आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को कहा, दक्षिण अरब सागर के कुछ हिस्से में दक्षिण पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। अगले 48 घंटे में मॉलदीव, लक्षद्वीप के आसपास के हिस्सों में इसके पहुंचने के आसार हैं।

खबरों के अनुसार, केरल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई है और मौसम कार्यालय ने अगले दो दिन में केरल में और लक्षद्वीप में व्यापक पैमाने पर बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। आईएमडी ने कहा, मानसून के केरल की ओर बढ़ने पर पूरी नजर रखी जा रही है।

सामान्य तौर पर मानसून केरल में एक जून को पहुंचता है अब इसके चार दिन पहले पहुंचने के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने इस माह बंगाल की खाड़ी में चक्रवात असानी के कारण तेजी पकड़ ली है।

मानसून वक्त से काफी पहले 16 मई को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह पहुंच गया था और च्रकवात के शेष प्रभाव के चलते इसके आगे बढ़ने के आसार थे।

‘यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग’ में शोधकर्ता अक्षय देवरस ने ट्वीट किया, खुशखबरी, छह दिन रुकने के बाद अरब सागर से उठने वाला मानसून आगे बढ़ा है। मानसून अब श्रीलंका पहुंच गया है और अगला पड़ाव केरल होगा। इस बीच बंगाल की खाड़ी से उठने वाले मानसून ने 20 मई से कोई प्रगति नहीं दिखाई है।(भाषा)

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख